विज्ञापन

VIDEO: बिजली गिरी और धू-धू कर जलने लगा पेड़, बारिश के बीच अनोखा नजारा, हर कोई हैरान

Maharashtra Weather: पुणे के इंदापुर तालुका में बुधवार रात करीब 9:30 बजे अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च के बीच विदर्भ में गरज, ओलावृष्टि और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम में अचानक आए इस बदलाव से किसान चिंता में हैं.

VIDEO: बिजली गिरी और धू-धू कर जलने लगा पेड़, बारिश के बीच अनोखा नजारा, हर कोई हैरान
पुणे में आसमानी बिजली का कहर.
  • दिल्ली-एनसीआर के साथ ही महाराष्ट्र में भी बेमौसम बारिश हो रही है. साथ ही बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं
  • महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने से लोगों में डर का माहौल है
  • पुणे के भादलवाडी में बिजली गिरने से एक नारियल का पेड़ जल गया, जबकि विदर्भ में भी ऐसी घटनाएं हुईं
मुंबई:

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं के बाद ऐसा लग रहा है कि सर्दी फिर से लौट आई है. 19-20 मार्च को भी जमकर बारिश होने का अनुमान है. मौसम सिर्फ उत्तर भारत का ही नहीं बदला है बल्कि पश्चिम भारत में भी डरा रहा है. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी बेमौसम बारिश हो रही है. तेज आंधी, बारिश के साथ ही बिजली कड़कने की घटनाएं देखी जा रही हैं. मौसम कितना भयावह है इसका अंदाजा बिजली गिरने की घटनाओं से लगाया जा सकता है. राज्य में कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं. 

पुणे के भादलवाडी में एक नारियल के पेड़ पर बिजली गिर गई. जिसके बाद वह पेड़ धू-धूकर जलने लगा. आसमानी बिजली गिरते ही नारियल का हराभरा पेड़े आग के गोले में तब्दील हो गया. विदर्भ से भी ऐसी ही घटनाएं देखी गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

 शेगांव (बुलढाणा जिला) के वेंकटेश नगर इलाके में एक ऊंचे पेड़ पर बिजली गिर गई. देखते ही देखते पेड़ कुछ ही पलों में जलकर राख हो गया. वहां मौजूद लोगों ने घटना को अपने मोबाइल पर कैद कर लिया.  शेगांव, खामगांव, मलकापुर, नंदुरा और जलगांव जामोद में भी भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की खबरें सामने आई हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

पुणे के इंदापुर तालुका में बुधवार रात करीब 9:30 बजे अचानक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने 18 से 20 मार्च के बीच विदर्भ में गरज, ओलावृष्टि और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम में अचानक आए इस बदलाव से किसान चिंता में हैं. उन्हें अनाज, बागों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें- काले बादल छाए, दिल्ली NCR में आज भी बारिश, यूपी-बिहार से राजस्थान तक मौसम का हाल

ये भी पढ़ें- Rain Alert: काले बादल छाए, दिल्ली NCR में आज भी बारिश, यूपी-बिहार से राजस्थान तक मौसम का हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Weather, Pune Rain Alert, Thunder Lightning, Pune Thunder Lightning On Coconut Tree, Coconut Tree Burnt Thunder Lightning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com