विज्ञापन
19 minutes ago

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में दिल्ली की टैक्सी और ऑटो यूनियनों की हड़ताल का आज आखिरी दिन है. इस हड़ताल का अब असर दिखने लगा है. अमेरिका विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत पहुंच गए हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. उत्‍तर भारत में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों का कहर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं. अभी कुछ दिनों तक और हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है. इधर, कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा दिन है. दिल्‍ली एम्‍स के डॉक्‍टरों की टीम भोपाल पहुंच रही है, जो डेडबॉडी का फिर से पोस्‍टमार्टम करेंगे. ट्विशा के पति समर्थ सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

Breaking News LIVE Updates...

Azam khan 2 pan card case: आजम खान से जुड़े 2 पैन कार्ड मामले में आज कोर्ट सुना सकती है सजा

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो पैन कार्ड मामले में सुनाई गई सजा बढ़ाने को लेकर दायर अपील पर आज कोर्ट फैसला सुना सकती है. इस मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. अब्दुल्लाह आजम खान के दो पैन कार्ड मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 17 नवंबर 2025 को सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की कैद और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी. इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से सजा के खिलाफ और अभियोजन पक्ष की ओर से सजा बढ़ाने को लेकर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में अपील दायर की गई थी. सजा बढ़ाने की अभियोजन पक्ष की अपील की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है. सजा बढ़ाने से संबंधित अपील पर दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी हो गई है. इस मामले में अभियोजन की ओर से रूलिंग भी दाखिल की गई हैं. कोर्ट अब इस मामले में शनिवार को सुनवाई करेगी. शनिवार को कोर्ट अपील पर फैसला सुना सकती है.

Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंच गए हैं. वह सबसे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मदरसा टेरेसा हाउस ऑफ द मिशनरीज ऑफ चैरिटी क्षेत्र में पहुंचे हैं. 

PM Modi: पीएम मोदी 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे. ये नियुक्ति पत्र वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बांटे जाएंगे. इस मौके पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे. रोजगार पैदा करने को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप 'रोजगार मेला' एक बड़ी पहल है जिसका मकसद इस सोच को हकीकत में बदलना है. इसकी शुरुआत से अब तक देश भर में आयोजित 18 रोजगार मेलों के जरिए लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com