विज्ञापन

आंधी, बारिश और तूफान... दिल्ली-NCR में आज भी सताएगा मौसम, इस वीकेंड को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Rain Weather Update: दिल्ली एनसीआर में आंधी-बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग का कहना है कि कल भी बारिश का दौर जारी रहेगा.

आंधी, बारिश और तूफान... दिल्ली-NCR में आज भी सताएगा मौसम, इस वीकेंड को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
  • दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को धूल भरी आंधी और बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और गर्मी से राहत मिली है
  • मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
  • तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और दिल्ली एयरपोर्ट पर 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार शाम को धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में कई जगह जलभराव हुआ और ट्रैफिक प्रभावित हुआ. वहीं खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट आ रहीं 16 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया.

दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जिसकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. पालम में शाम 7 बजे के आसपास 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली जिसकी गति बाद में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई. तेज हवाओं के कारण राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और कामकाज बाधित हुआ.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को अलर्ट भेज दिया है. मध्य, पूर्वी, नयी दिल्ली, उत्तरी, उत्तरपूर्व, उत्तरपश्चिमी, शाहदरा, दक्षिणी, दक्षिणपूर्वी, दक्षिणपश्चिमी और पश्चिमी जिलों में खराब मौसम की आशंका है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. धूल भरी आंधी का सबसे ज्यादा असर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर देखने को मिला, जहां तेज हवाओं के कारण उड़ती धूल ने विजिबिलिटी को काफी कम कर दिया. इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगहों पर ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया. 

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update

कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने पहले ही अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बारिश, तेज हवाएं तथा गरज-चमक की संभावना जताई है. मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान के अनुसार, कल भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा. 19 और 20 मार्च को बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं 21 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 22 और 23 मार्च को फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मुख्य रूप से साफ आसमान के आसार हैं.

अचानक कैसे बदला मौसम का मिजाज?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा में परिवर्तन के कारण हुआ है. तेज हवाओं की गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे धूल भरी आंधी की स्थिति बनती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि राजस्थान और पाकिस्तान की ओर से आने वाली शुष्क हवाएं भी धूल को अपने साथ लेकर आती हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में धुंध जैसी स्थिति बन जाती है. 

यह भी पढ़ें: आंधी-तूफान और बारिश से मौसम हुआ कूल-कूल, दिल्ली-NCR में मौसम ने मार्च में लिया यू-टर्न

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Delhi Weather News, Delhi Weather 2026, Delhi Rain, Delhi Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com