Pune Metro Viral Video: फर्ज कीजिए आप मेट्रो के अंदर हों और अचानक आपके ऊपर बारिश होने लगे? पहले तो आप चौंकेंगे फिर आपको गुस्सा भी आएगा. पुणे मेट्रो में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है. यहां कई यात्री रोजाना की तरह मेट्रो में सफर कर रहे थे कि तभी उनपर पानी लीक होकर ऊपर बरसने लगा. देखते ही देखते कुछ देर में मेट्रो के अंदर जलभराव की स्थिति बन गई. लोग टपकते पानी से बचने के लिए इधर-उधर भटकते दिखे. पुणे मेट्रो के अंदर का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
बारिश को नहीं झेल पाई Pune Metro, कोच में टपकने लगा पानी, जलभराव की बन गई स्थिति #PuneMetro pic.twitter.com/7bWtsp5ptj
— NDTV India (@ndtvindia) May 23, 2026
वायरल वीडियो तब का बताया जा रहा है, जब शाम को भारी बारिश हुई. इस कारण पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में पिंपरी-स्वारगेट पर्पल लाइन के एक पैसेंजर कोच के अंदर बारिश का पानी लीक होने लगा. इसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच से लीक होते पानी से यात्री खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई लोग भीग गए. कोच लीक होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आधुनिक मेट्रो कैसे की छत से कैसे बारिश का पानी टपक सकता है, जबकि इस मेट्रो का उद्घाटन हुए कुछ ही वर्ष हुए हैं.
इस वजह से कोच में पहुंचा पानी
इस मामले पर पुणे मेट्रो के सीनियर पब्लिक रिलेशन ऑफिसर चंद्रशेखर तांबवेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 21 मई को शाम 6:40 बजे ट्रेन सेट-5 में हुई थी. उनके मुताबिक, यह समस्या HVAC ड्रेन चोक होने की वजह से हुई, बारिश का पानी सीधे कोच में नहीं आया.
ये भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में 2 घंटे अंधेरा, रैपिड मेट्रो ठप, मेट्रो ट्रैक से पैदल चले लोग, रात भर रही बत्ती गुल
(पुणे से सूरज कसबे की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं