विज्ञापन

Temple Wall Collapse: मंदिर की दीवार ढहने से सांगली में 6 श्रद्धालुओं की मौत, आंधी और तूफान से हुई दुर्घटना में 20 से अधिक हुए घायल

Accident In Sangli: जत तहसील के मोटेवाड़ी में स्थित देवी मर्गूबाई मंदिर में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे, जहां अचानक मौसम बदलने से श्रद्धालु हादसे के शिकार हो गए. अचानक आए आंधी-तूफान से बचने के लिए श्रद्धालु मंदिर के पास निर्माणाधीन दीवार के पास खड़े होकर तूफान के शांत होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तूफान में कच्ची दीवार ढह गई.

Temple Wall Collapse: मंदिर की दीवार ढहने से सांगली में 6 श्रद्धालुओं की मौत, आंधी और तूफान से हुई दुर्घटना में 20 से अधिक हुए घायल
AMID STORM AND GALE TEMPLE WALL COLLAPSES IN SANGLI
Screegrab

Natural Calamity Death:  महाराष्ट्र के सांगली जिले में बीती रात अचानक मौसम बदलने से एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. हादसा सांगली के देवी मर्गूबाई मंदिर में हुआ, जब अचानक आए आंधी और तूफान के बीच फंसे श्रद्धालु मंदिर के पास निर्माणाधीन दीवार के पास खड़े हो गए लेकिन तूफान ने दीवार को ढहा दिया, जिससे 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई.

जत तहसील के मोटेवाड़ी में स्थित देवी मर्गूबाई मंदिर में मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे, जहां अचानक मौसम बदलने से श्रद्धालु हादसे के शिकार हो गए. अचानक आए आंधी-तूफान से बचने के लिए श्रद्धालु मंदिर के पास निर्माणाधीन दीवार के पास खड़े होकर तूफान के शांत होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तूफान में कच्ची दीवार ढह गई.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 'नर्स' बनकर अस्पताल आई 'बच्चा चोर' महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!

अचानक आए आंधी और तूफान के शिकार हो गए श्रद्धालु

रिपोर्ट के मुताबिक बीती रात जिले के जत तहसील स्थित मोटेवाडी में स्थित देवी मर्गूबाई मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु आंधी और तूफान के शिकार हो गए. श्रद्धालु तेज आंधी-तूफान से बचने के लिए मंदिर के पास बन रही एक दीवार के पास खड़े हो गए थे, लेकिन प्राकृतिक आपदा ऐसी थी कि जिस दीवार का आश्रय लेकर श्रद्धालु खड़े गुए थे, वही दीवार ढह गई और उसके नीचे श्रद्धालु दब गए,

दीवार ढहने से 6 श्रद्धालुओं की मौत,  20 लोग घायल हो गए

दरअसल, मंगलवार के चलते देवी मर्गूबाई मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद लेने के लिए इकट्ठा हुए थे. इसी दौरान इलाके में तेज हवाएं चलने लगीं. बारिश और तूफान से बचने के लिए कुछ श्रद्धालुओं ने एक निर्माणाधीन दीवार की पनाह ले ली. बताया जाता है तभी वहां लगा एक टीन शेड उड़कर दीवार की ईंटों से टकरा गया, जिससे कच्ची दीवार ढह गई और श्रद्धालु उसके नीचे दब गए.

ये भी पढ़ें-मुंबई के इन इलाकों में भी लागू हुआ Odd-Even पार्किंग फॉर्मूला, पहले मुलंद तक ही सीमित थी ये व्यवस्था?

सांगली जिले आंधी और तूफान के चलते निर्माणाधीन कच्ची दीवार ढहने से हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में बच्चे भी शामिल हैं.

नजदीकी अस्पताल में भर्ती घायलों का चल रहा है इलाज

गौरतलब है बीती रात मंदिर में दर्शन के लिए लगभग 350 श्रद्धालु मौजूद थे. मंदिर में दर्शन के दौरान जब अचानक आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गया, तो बारिश से बचने के लिए लोग दुर्घटना की शिकार हुई निर्माणाधीन दीवार और टीन शेड के नीचे एकत्र हो गए थे, लेकिन कच्ची दीवार तूफान के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सकी, जिससे हुई भीषण दुर्घटना में 6 श्रद्धालुओं मारे गए, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ में बांधकर पीटा, पूछताछ में युवक मासूमियत से बोला, ‘बीवी ढूंढने आया था'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com