विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोविड-19 के 1,638 नए मामले, 49 मरीजों की गई जान

महाराष्‍ट्र में बीते 24 घंटे में 2,791 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,24,547 हो गई है.

महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोविड-19 के 1,638 नए मामले, 49 मरीजों की गई जान
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 1,638 नए मामले सामने आए (प्रतीकात्‍मक फोटो)
मुंबई:

Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोविड-19 के 1,638 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,94,820 हो गई जबकि 49 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,39,865 तक पहुंच गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस अधिकारी के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 2,791 रोगियों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 64,24,547 हो गई है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 26,805 हो गयी है. संक्रमण से ठीक होने की दर 97.42 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 6,12,48,820 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,32,467 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी. महाराष्ट्र के आठ क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सर्वाधिक 615 नए मामले सामने आए. राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 314 नए मामले सामने आए जबकि चार रोगियों की मौत हो गई.

महाराष्‍ट्र के साथ देश में भी कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में गिरावट आ रही है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 13,058 नए केस सामने आए हैं और 164 लोगों की मौत हुई है. ये 231 दिनों में सबसे कम हैं.  रिकवरी रेट भी वर्तमान में 98.14 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 से सबसे ऊंची बनी हुई है. पिछले 24 घंटे में 19,470 लोग कोरोना से ठीक हुए जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,34,58,801 हो गई है.  भारत में सक्रिय मामलों की संख्या  1,83,118 हो जो कि पिछले 227 दिनों में सबसे कम है. वीकली पोजिटिविटी रेट 1.36% है जो कि पिछले 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है. डेली पोजिटिविटी रेट 1.11% है जो कि पिछले 50 दिनों से 3 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में 87,41,160 वैक्सीनेशन हुआ है. अब तक कुल  98,67,69,411 टीकाकरण हो चुका है.

- - ये भी पढ़ें - -
* "हमारे जवान शहीद हो रहे हैं और आप क्या T20 खेलेंगे?", असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम पर साधा निशाना
* कर्नाटक कांग्रेस ने PM मोदी के खिलाफ विवादित ट्वीट हटाया, इसे नौसिखिये का काम बताया
* "उत्तराखंड में भारी बारिश : नैनीताल बेहाल, हल्द्वानी का गोला पुल टूटा, PM मोदी ने की CM से बात

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, New Corona Cases In Maharashtra, Maharashtra Corona Cases, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com