विज्ञापन

नाशिक: निकाह के लिए पत्नी बनी कातिल, भाई और प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ की हैवानियत

Nashik murder case: मामला नाशिक जिले का है. एक पत्नी ने अपने 'इश्क' के जुनून में न केवल सुहाग उजाड़ा, बल्कि क्रूरता की ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.

नाशिक: निकाह के लिए पत्नी बनी कातिल, भाई और प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ की हैवानियत
  • नाशिक जिले के उगाव गांव में शादाब रज्जाक तांबोळी 18 फरवरी से लापता था और 22 फरवरी को नदी में उसकी लाश मिली
  • हत्या के बाद शव को नदी में डूबाने के लिए हाथ-पैर बांधकर डंबल्स बांधकर गहरे पानी में फेंका गया था
  • पता चला कि मृतक की पत्नी मुस्कान तांबोळी का प्रेम प्रसंग ऋषभ वर्मा से चल रहा था और निकाह करना चाहती थी
नाशिक:

महाराष्ट्र के नाशिक जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. एक पत्नी ने अपने 'इश्क' के जुनून में न केवल सुहाग उजाड़ा, बल्कि क्रूरता की ऐसी मिसाल पेश की जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.

लापता पति और नदी में मिली 'भारी' लाश

मामला निफाड तहसील के उगाव गांव का है. यहां का रहने वाला शादाब रज्जाक तांबोळी 18 फरवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था. परिजनों की सांसें अटकी थीं, लेकिन 22 फरवरी को चांदवड़ के परसुल गांव के पास नदी में जो दिखा, उसने इलाके में सनसनी फैला दी. नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, लेकिन यह कोई साधारण डूबने का मामला नहीं था. 

Latest and Breaking News on NDTV

लाश ऊपर न आए, इसलिए बांधे 'डंबल्स'

कातिलों ने शादाब को मारने के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए कि उसका शव कभी दुनिया के सामने न आए, बेहद खौफनाक तरीका अपनाया. शव के हाथ और पैरों को नायलॉन की मजबूत रस्सी से जकड़ा गया था. लाश पानी के ऊपर तैरकर न आए, इसके लिए कातिलों ने शादाब की कमर और जांघों पर भारी डंबल्स बांध दिए और उसे नदी के गहरे पानी में फेंक दिया.

बेवफा पत्नी, प्रेमी और भाई: साजिश के 'खूनी' किरदार

स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने जब मामले की तहकीकात शुरू की, तो शक की सुई मृतक की पत्नी मुस्कान तांबोळी पर जाकर टिकी. पुलिस जांच में जो सच निकला, उसने सबको हैरान कर दिया.  मुस्कान का मनमाड के रहने वाले ऋषभ वर्मा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन शादाब उनके रास्ते की सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ था. रास्ते का कांटा हटाने के लिए मुस्कान ने अपने सगे भाई, प्रेमी ऋषभ और अन्य साथियों के साथ मिलकर शादाब को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया.

पुलिस की गिरफ्त में 7 आरोपी

कानून के हाथ आखिरकार गुनाहगारों के गिरेबान तक पहुंच ही गए. चांदवड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में और कौन-कौन शामिल था और हत्या को अंजाम देने के लिए किन हथियारों का इस्तेमाल किया गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nashik Murder Case, Maharashtra Crime News, Wife Kills Husband Nashik, Love Affair Murder Case India, Body Found In River Nashik
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com