विज्ञापन

ये तो गजब है, छठवीं क्लास के बच्चे जांच रहे थे हाईस्कूल की कॉपियां, CCTV में कैद वाकया

इस घटना के बाद उत्तरेश्वर हाईस्कूल के प्रशासन और शिक्षक वैभव शेंडे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. हालांकि स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है.

ये तो गजब है, छठवीं क्लास के बच्चे जांच रहे थे हाईस्कूल की कॉपियां, CCTV में कैद वाकया
छठी की छात्राओं ने जांचे 10वीं बोर्ड के पेपर, घटना CCTV में कैद

महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक शिक्षक दसवीं कक्षा का पेपर छठी कक्षा की छात्राओं से चेक करवाते हुए पाया गया. ये मामला महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटण तहसील का है. विडणी स्थित उत्तरेश्वर हाईस्कूल के एक शिक्षक पर 10वीं कक्षा के मराठी विषय का पेपर छठी कक्षा की छात्राओं से चेक कराने का गंभीर आरोप लगा है.  इस घटना का कथित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें शिक्षक वैभव शेंडे छात्राओं को साथ बैठाकर उत्तर पुस्तिकाएं जांचते नजर आ रहा है. 

बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस लापरवाही ने पूरी बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.  फिलहाल, अभिभावकों के भारी आक्रोश के बीच शिक्षा विभाग से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. इस घटना के बाद उत्तरेश्वर हाईस्कूल के प्रशासन और शिक्षक वैभव शेंडे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. हालांकि स्कूल प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है.

18 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) बोर्ड परीक्षाएं इस समय चल रही है. 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी जो कि 18 मार्च 2026 तक चलेगी. वहीं 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 18 मार्च 2026 तक चलने वाली है. बोर्ड एग्जाम के बीच पेपर लीक होने के भी कई मामले  सामने आए हैं. हाल ही में 10वीं का गणित भाग-1 और गणित भाग- 2 का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही एक टेलीग्राम ग्रुप पर लीक हो गया. गणित भाग-2 का पेपर परीक्षा से 3 दिन पहले ही ग्रुप पर डाल दिया गया था. बोर्ड इस पूरे मामले की जांच कर रहा है.


राहुल तपासे की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sixth Grade Girls, Student Checking 10 Class Papers, Maharashtra Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com