विज्ञापन

नासिक में तेज रफ्तार कार का कहर, एक सब-इंस्पेक्टर की मौत, 11 पुलिसकर्मियों सहित कई श्रद्धालु घायल

नासिक के नांदुरी गांव में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार बेकाबू कार ने टक्कर मार दी. ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विजय गायकवाड़ की इलाज दौरान मौत हो गई.

नासिक में तेज रफ्तार कार का कहर, एक सब-इंस्पेक्टर की मौत, 11 पुलिसकर्मियों सहित कई श्रद्धालु घायल
महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा (Photo: NDTV)
नासिक:

महाराष्ट्र के नासिक में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. हादसे में एक मौत हुई है. वहीं, 11 से ज्यादा पुलिसकर्मी और कुछ श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं. नासिक के नांदुरी में एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण से बाहर हो गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ. इस दौरान कार ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मारी. इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नवरात्रोत्सव को देखते हुए नासिक के नांदुरी गांव में बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग की गई है. कार से जुड़ा हादसा नांदुरी के अभोणा चौराहे पर हुआ. इस हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस उप-निरीक्षक का नाम विजय गायकवाड़ है. हादसे के बाद इलाज के दौरान सब-इंस्पेक्टर की मौत हुई. वहीं, घायल पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं का इलाज वणी ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है. इसके अलावा, जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए नासिक रेफर किया गया है.

(इनपुट- नासिक से निलेश वाघ)

यह भी पढ़ें | मुंबई का वडाला दिनदहाड़े फायरिंग से दहला, कैब से आए हमलावरों ने राह चलते युवक पर बरसाईं गोलियां


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Nashik, Policemen, Car Accident, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com