विज्ञापन

मुंबई का वडाला दिनदहाड़े फायरिंग से दहला, कैब से आए हमलावरों ने राह चलते युवक पर बरसाईं गोलियां

अचानक हुई फायरिंग पर युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचा ली और उसे एक भी गोली नहीं लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि युवक इस हमले में सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

मुंबई का वडाला  दिनदहाड़े फायरिंग से दहला, कैब से आए हमलावरों ने राह चलते युवक पर बरसाईं गोलियां
मुंबई के वडाला में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप.
NDTV
  • मुंबई के वडाला पश्चिम में दिनदहाड़े एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग की गई
  • गोलीबारी के दौरान युवक सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई, जबकि आसपास अफरा-तफरी मच गई
  • माटुंगा पुलिस, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 और डीसीपी जोन-4 ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की

मुंबई का वडाला पश्चिम इलाका दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से दहल गया है. ओला से AISHE कॉलेज के पास, चार रास्ता स्थित आरए किदवई रोड पर पहुंचे तीन लोगों ने सड़क पर जा रहे एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग कर दी.अचानक हुई फायरिंग से आसपास मौजूद लोग घबरा गए. वहीं लड़का अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा. गनीमत ये रही कि इस फायरिंग में उसे कोई चोट नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया.

सड़क पर चल रहे युवक पर फायरिंग

घटना की सूचना मिलते ही माटुंगा पुलिस, क्राइम ब्रांच यूनिट-4 और डीसीपी जोन-4 अनुराग जैन मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से की गई और आरोपियों का पीड़ित युवक से क्या संबंध था.

कैब से आए हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय ओला कार का चालक भी मौके पर मौजूद था. हालांकि, चालक ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है. पुलिस कैब ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का पता लगाया जा सके. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार कहां से आए और आरोपियों ने युवक पर गोलीबारी क्यों की.

मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस घटना के पीछे की वजह, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. अचानक हुई फायरिंग पर युवक ने मौके से भागकर अपनी जान बचा ली और उसे एक भी गोली नहीं लगी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि युवक इस हमले में सुरक्षित बच गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की असली वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा.

ये भी पढ़ें-दोषी बख्शे नहीं जाएंगे... CM सुवेंदु ने कोलकाता भगदड़ में 19 की मौत पर दिए जांच के आदेश, 12 लोग हिरासत में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Firing, Maharashtra Firing, Vadala, Mumbai Police, Firing In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com