विज्ञापन

चार लोगों की हत्या के बाद बैंकॉक फरार! गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड ही निकली मुखबिर, बड़ा खुलासा

पुलिस की जांच में पांच हमलावरों की पहचान का दावा किया गया है, जिसमें चार चेहरे बेनकाब हैं, लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.

चार लोगों की हत्या के बाद बैंकॉक फरार! गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड ही निकली मुखबिर, बड़ा खुलासा
सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड पर मुखबिरी का आरोप
NDTV
  • रोहतक के मिलन ढाबा पर हुए गैंगवार में 4 युवकों की हत्या में सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड पर मुखबिरी का आरोप है
  • हत्याकांड के कुछ घंटे बाद मुखबिर को सुरक्षित विदेश भेजने का सौदा हुआ था, खबर है कि वो अब बैंकॉक पहुंच गई है
  • पुलिस ने पांच हमलावरों की पहचान की है, लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं
चंडीगढ़:

हरियाणा के रोहतक के मिलन ढाबा पर गैंगवार में चार लोगों की हत्या मामले में गर्लफ्रेंड के कथित हनीट्रैप और विदेश फरारी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. सूत्रों का दावा है कि सन्नी रिटोलिया की कथित गर्लफ्रेंड ही विरोधी भाऊ रिटोलिया गैंग की मुखबिर निकली. करीब तीन महीने पहले भाऊ रिटोलिया गिरोह ने कथित तौर पर उस लड़की को सन्नी के करीब पहुंचाया था. प्यार का भरोसा जीतकर सन्नी की हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही थी. विरोधी गैंग तक मिलन ढाबे की लोकेशन भी पहुंचाई गई.

लोकेशन मिलते ही हमलावर मिलन ढाबे पर पहुंच गए और चार युवकों को गोलियों से भून डाला, हालांकि सन्नी पिछले रास्ते से भागने में कामयाब रहा. सन्नी की मुखबिरी के बदले लड़की को सुरक्षित विदेश पहुंचाने का कथित सौदा किया गया था, वारदात के कुछ घंटे बाद ही देश छोड़कर वो बैंकॉक पहुंच गई.

हत्याकांड रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ और दावा किया जा रहा है कि सुबह फ्लाइट से वो बैंकॉक पहुंच गई, वहीं दोपहर में पुलिस ने जाह्नवी की लुक आउट नोटिस जारी करवाई. ऐसे में जाह्नवी पुलिस की कार्रवाई से पहले ही देश की सीमा पार कर चुकी थी. अब उसके बैंकॉक से भी आगे निकल जाने की आशंका है.

Latest and Breaking News on NDTV

लड़की के परिवार की भी खौफनाक पृष्ठभूमि सामने आई है. यूपी के गैंग पर उसके पिता और चाचा आदि की हत्या और परिवार पर जुल्म करने का आरोप है.

पुलिस की जांच में पांच हमलावरों की पहचान का दावा किया गया है, जिसमें चार चेहरे बेनकाब हैं, लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. ऐसे में बड़ा सवाल है कि सन्नी के करीब पहुंचने से लेकर मिलन ढाबे की लोकेशन देने और वारदात के बाद विदेश निकलने तक, क्या ये पूरी प्लानिंग पहले से तैयार थी?

गौरतलब है कि रोहतक में खरावड़ गांव के पास एक ढाबे पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात कुछ हमलावर कार से आए और मिलन ढाबे पर खाना खा रहे चार लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की. जान बचाने के लिए एक व्यक्ति जब ऊपर की मंजिल पर भागा तो हमलावर उसका पीछा करते हुए पहली मंजिल पर पहुंचे और वहां उसे गोली मार दी.
Latest and Breaking News on NDTV

मृतकों की पहचान झज्जर जिले के ढीघल गांव निवासी रिंकू, विनीत और हर्ष के रूप में हुई है. चौथे मृतक की पहचान झज्जर जिले के बेरी निवासी हिमांशु के रूप में हुई है. रिंकू के रिश्तेदार ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि हिमांशु का मारे गए अन्य तीन लोगों से कोई संबंध नहीं था.

इसे भी पढ़ें: रोहतक गैंगवार : 4 शूटरों की पहचान; सन्नी रिटोलिया था टारगेट, लड़की ने जाल में फंसाया, हिमांशु भाऊ गैंग का काम

इसे भी पढ़ें: 'रोहित और सोनू का बदला है, अगला नंबर किसका?'.. हिमांशु भाऊ गैंग ने ली रोहतक में खूनी गैंगवार की जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana Crime, Milan Dhaba Shootout, Sunny Ritolia Gang, Sunny Ritolia Vs Himanshu Bhau, Bhau Ritolia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com