विज्ञापन

ड्रेसिंग रूम से लीक हुई टीम इंडिया की रणनीति, फिर भी नहीं चला किसी बल्लेबाज का बल्ला, गंभीर ने दिया था साफ निर्देश

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज हरी घास पर क्रीज पर जमकर नहीं खेल पाए हैं. भारत के दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में अपना विकेट गंवा कर पवेलियन लौट चुके हैं.

ड्रेसिंग रूम से लीक हुई टीम इंडिया की रणनीति, फिर भी नहीं चला किसी बल्लेबाज का बल्ला, गंभीर ने दिया था साफ निर्देश
ड्रेसिंग रूम में हुई थी खास तैयारी, मैदान पर बल्लेबाजों ने कर दिया सत्यानाश
X (formerly Twitter)

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज फुस्स हो गए हैं. ओपनर जायसवाल से लेकर ऋषभ पंत तक भारतीय बल्लेबाज पहली पारी के दौरान एक के बाद एक पवेलियन लौटे. बता दें कि जब न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन का स्कोर खड़ा किया तो क्राइस्टचर्च की हरी भरी पिच को देखकर कोच गौतम गंभीर ने भारतीय बल्लेबाजों के लिए खास प्लान बनाया था, जिसका खुलासा हो गया है. दरअसल, भारतीय बल्लेबाजी के दौरान ड्रसिंग रूम से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें टीम इंडिया की रणनीति का खुलासा हुआ है. 

भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में एक बोर्ड पर लिखा हुआ है कि "बस अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करो और मैदान पर डटे रहो." कोच गंभीर का यह संदेश सभी बल्लेबाजों को मिला था लेकिन न्यूजीलैंड की पेस बैटरी के सामने भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए. 

भारत के ओपनर यशसस्वी जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 5 गेंद का सामना करने के बाद 0 रन पर आउट हुए. फिर देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन बनाए, फिर कप्तान शुभमन गिल 29 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, वहीं, ऋषभ पंत ने 39 गेंद का सामना किया और 23 रन की पारी खेलकर आउट हुए. पिच पर डटकर खेलने का जो निर्देश भारतीय बल्लेबाजों को मिला था, उसमें कुछ हद तक केएल राहुल सफल रहे, राहुल ने क्रीज पर 80 गेंद का सामना किया और 25 रन बनाए, राहुल ने अपनी 25 रन की पारी में तीन चौके लगाए. केएल राहुल ने जैकब डफी ने डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराकर आउट किया.

टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 356 रन बनाकर ऑलआउट हुई. आकाश दीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके. टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने 246/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. टीम ने अपने स्कोर में एक रन ही जोड़ा था कि ग्लेन फिलिप्स को 36 रनों के स्कोर पर अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा. फिलिप्स ने अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए. इसके बाद टॉम ब्लंडेल ने नाथन स्मिथ के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 83 गेंदों में 44 रन जोड़े. स्मिथ 26 रन बनाकर आकाश दीप की गेंद का शिकार बने.

यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत नंबर-1, स्टोक्स का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर

यह भी पढ़ें | नंबर 1 इशांत शर्मा, आकाश दीप ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें | इमरान खान की ऑलटाइम ग्रेट्स लिस्ट, विवियन रिचर्ड्स नंबर-1, लिली और होल्डिंग को भी जगह

यह भी पढ़ें | IND vs NZ, Day-2 Live Updates: राहुल ने भी छोड़ा साथ, भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन

यह भी पढ़ें | देसी अंदाज में दिखीं सारा और सानिया तेंदुलकर, रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल; सादगी ने जीता दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, Gautam Gambhir, Shubman Singh Gill, India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com