विज्ञापन

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, भंडारा में ट्रक-कार की टक्कर में 8 की मौत, 2 जेसीबी से निकालनी पड़ी फंसी कार

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें तीन मासूम भी शामिल हैं. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका साकोली में इलाज जारी है.

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, भंडारा में ट्रक-कार की टक्कर में 8 की मौत, 2 जेसीबी से निकालनी पड़ी फंसी कार
महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा
  • महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई.
  • घटना नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की बताई जा रही है, जहां ट्रक और कार में टक्कर हुई थी.
  • इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 लोग घायल हैं, मृतकों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं.
भंडारा:

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई. मृतकों में 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंपलगांव सड़क इलाके में भाऊ ढाबे के पास हुआ. जहां ट्रक और कार वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत साकोली के उपजिला अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया. घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह-सुबह के वक्त हुआ है. 

साकोली के पास की घटना 

यह साकोली के पास की घटना थी, ऐसे में हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया, घायलों को तत्काल साकोली के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है. टक्कर किस वजह से हुई और हादसे के पीछे क्या कारण था, इसकी पड़ताल की जा रही है. इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.

2 जेसीबी से निकाली फंसी कार 

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना सुबह के वक्त हुई है, ऐसे में आसपास भी ज्यादा लोग नहीं थे. मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो रायपुर से नेशनल हाईवे-53 के रास्ते नागपुर की तरफ जा रहे थे. तभी अचानक से यह हादसा हुआ. हादसा इतना खतरनाक था कि कार ट्रक में फंस गई थी, जिसे बाद में 2 जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा है. उसके बाद सुचारू रूप से ट्राफिक शुरू किया गया.  हादसे का स्पष्ट कारण अब तक क्लीयर नहीं हुआ है. 

ये वीडियो भी देखिए.

नांदेड़ में हुई थी 6 लोगों की मौत

इससे 1 दिन पहले ही महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी. यहां नांदेड़-भोकर मार्ग पर एक यात्री वैन और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 8 लोग घायल हैं. घटना शाम करीब सात बजे सीताखंडी के पास की बताई जा रही है. टाटा मैजिक वैन नांदेड़ से भोकर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहन के मलबे से घायलों को बाहर निकालने में मदद की है, इसके बाद घायलों को आपातकालीन उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया. 

ये भी पढे़ंः महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Maharashtra Road Accident, Maharashtra Road Accident News, Maharashtra Road Accidents, Bhandara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com