विज्ञापन

मैथ में फेल करने की धमकी देकर बच्ची को फ्लैट पर ले गया टीचर, रेप कर मारा-पीटा और धमकाया, 9 महीने बाद खुला राज

राजकोट सिटी प्राइमरी एजुकेशन कमेटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रमेश जेठवा ने बताया कि टीचर के खिलाफ दर्ज शिकायत की एक कॉपी पुलिस देगी और उसके बाद टीचर को गिरफ्तार किया जाएगा . अगर वह 48 घंटे तक जेल में रहा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा.

मैथ में फेल करने की धमकी देकर बच्ची को फ्लैट पर ले गया टीचर,  रेप कर मारा-पीटा और धमकाया, 9 महीने बाद खुला राज
राजकोट में बच्ची से रेप का आरोपी टीचर
  • गुजरात के राजकोट में एक टीचर ने बच्ची को फेल करने का डर दिखाकर उसके साथ रेप किया
  • टीचर धमकी देकर बच्ची को अपने साथ फ्लैट पर ले गया और उनके साथ गलत हरकत की
  • उसने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे फेल कर देगा


गुजरात के राजकोट से रेप का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सीताजी टाउनशिप के पीछे मदर टेरेसा गवर्नमेंट स्कूल नंबर 88 के मैथ टीचर मोहित टांक ने अच्छे नंबरों से पास कराने का झांसा देकर 8वीं क्लास की छात्रा के साथ रेप किया. वह पिछले नौ महीनों से 13 साल की लड़की को डरा और धमका रहा था. बच्ची के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्द कर उसे हिरासत में ले लिया. पीड़िता की मां की शिकायत पर राजकोट तालुका पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है. उस पर POCSO एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है.

टीचर ने दी मैथ में फेल करने की धमकी

पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक, बच्ची साल 2023 से सरकारी स्कूल में पढ़ रही थी. अभी वह 8वीं क्लास में है.  23 सितंबर को बेटी घर पर लापता हुई तो उन्होंने इस बारे में पूछताछ की. इस दौरान बेटी ने नौ महीने बाद अपने साथ हुई घटना मां को बताई. बच्ची ने बताया कि टीचर मोहित टांक जनवरी में मैथ की क्लास वेने आए थे. वह उसे अच्छे नंबर देने का लालच देते थे. जब क्लासरूम में कोई नहीं होता था, तो वह उसे अक्सर गले लगाते और किस करते थे. विरोध करने पर टीचर उसे मैथ में फेल करने की धमकी देता था.

बच्ची ने मां को बताया कि पिछली जनवरी में टीचर ने अपने पास बुलाकर घर चलने को कहा. जब उसने मना किया तो टीचर ने उसका स्कूल बैग खींचते हुए धमकी दी कि अगर कोई पूछे, तो कह देना कि वह किताब घर पर भूल गई है. अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे वह फेल कर देगा. डर की वजह से वह उसके साथ चली गई. 

अपने फ्लैट पर ले जाकर रेप किया, फिर धमकाया

टीचर उसे कार में मवाड़ी रोड पर स्वामीनारायण चौक के पास अपने फ्लैट पर ले गया और उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं आरोपी टीचर उसे बार-बार खाली क्लासरूम में बुलाकर मारता और  धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह उसे फेल कर देगा और उसे चाकू मार देगा.  माता-पिता को जैसे ही बेटी से  येबाते पता चलीं वे हैरान रह गए. उन्होंने राजकोट तालुका पुलिस स्टेशन के PI एस.आर. मेघानी से संपर्क कर उनको पूरी घटना बताई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किडनैपिंग, रेप और POCSO एक्ट की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी टीचर को हिरासत में ले लिया. 

आरोपी टीचर हिरासत में

राजकोट सिटी प्राइमरी एजुकेशन कमेटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर रमेश जेठवा ने बताया कि टीचर के खिलाफ दर्ज शिकायत की एक कॉपी पुलिस देगी और उसके बाद टीचर को गिरफ्तार किया जाएगा . अगर वह 48 घंटे तक जेल में रहा तो उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-फरीदाबाद: घूमने निकली छात्रा का खंडहर में घसीटकर गैंगरेप, दरिंदों ने दोस्त को भी नहीं छोड़ा; 3 आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Rajkot Rape, Student Rape, Teacher Rape, Rajkot Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com