विज्ञापन

कुत्ते से बचने के लिए तेजी से भाग रहा था 18 साल का हर्षल, हार्ट अटैक आने से चली गई जान

इस घटना से परिवार के साथ ही स्थानीय लोग बहुत गुस्से में हैं. वहीं नगर परिषद के आवारा कुत्तों पर कंट्रोल की कोशिशों के बावजूद, इस घटना ने एक बार फिर बदलापुर में आवारा कुत्तों की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है. 

कुत्ते से बचने के लिए तेजी से भाग रहा था 18 साल का हर्षल, हार्ट अटैक आने से चली गई जान
कुत्ते से भागते-भागते लड़के को आया हार्ट अटैक.
NDTV
  • महाराष्ट्र के बदलापुर में एक 18 साल के लड़के को आवारा कुत्ते से बचकर भागने पर हार्ट अटैक आ गया
  • हर्षल शिंदे अपने दोस्तों के साथ था जब आवारा कुत्ते ने उनका पीछा करना शुरू किया और वह डरकर भागने लगा
  • वह कुत्ते से बचकर एक दुकान में छिपा था, वहीं उसे दिल का दौरा पड़ गया
मुंबई:

महाराष्ट्र के बदलापुर से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है. कुत्ते का पीछा करना लड़के के लिए जानलेवा साबित हुआ.डॉग से बचने के चक्कर में 18 साल के लड़के को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई.दरअसल कुत्ता उसका लगातार पीछा कर रहा था. लड़का इतना ज्यादा डरा हुआ था कि तेजी से भागने लगा. इसी दौरान डर की वजह से उसे हार्ट अटैक आ गया. 

कुत्ते से बचने के चक्कर में भाग रहा था लड़का

यह मामला बदलापुर पश्चिम के शानीनगर इलाके का है. 18 साल का हर्षल शिंदे अपने दोस्तों के साथ शानीनगर में एक दोस्त को छोड़ने गया था, जहां एक महिला आवारा कुत्तों को खाना खिला रही थी. अचानक, एक कुत्ता हर्षल और उसके दोस्त के पीछे दौड़ने लगा.वह इतना ज्यादा घबरा गया कि अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागने लगा. इसी दौरान वह पास की एक दुकान में जाकर छिप गया, तभी उसे हार्ट अटैक आ गया.

भागते-भागते आया हार्ट अटैक

लड़के को तुरंत इलाज के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले हर्षल की हार्ट बाईपास सर्जरी हुई थी. अचानक डर लगने और तेज दौड़ने की वजह से उसके दिल पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ा, जिससे उसे हार्ट अटैक आ गया.

बदलापुर में आवारा कुत्तों का आतंक

इस घटना से परिवार के साथ ही स्थानीय लोग बहुत गुस्से में हैं. वहीं नगर परिषद के आवारा कुत्तों पर कंट्रोल की कोशिशों के बावजूद, इस घटना ने एक बार फिर बदलापुर में आवारा कुत्तों की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-झारखंड में कुत्ते ने 1 दिन में 16 लोगों को काटा, जानें कुत्ता काट ले तो सबसे पहले क्या करें?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharshtra News, Badlapur News, Heart Attack, Stray Dog Attack, Stray Dog Attack Cases India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com