उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की बिहारी मार्केट में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से एक कॉस्मेटिक की दुकान सहित कई दुकानें जल गईं. आग से हुए नुकसान के कारण सदमे में कॉस्मेटिक दुकान के मालिक को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. बिसरख थाने के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि कॉस्मेटिक दुकान चलाने वाले और हैबतपुर गांव के रहने वाले 71 साल के रामनाथ शाह की मौत हो गई.
दुकान में आग लगने के बाद मालिक की मौत
भाषा के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. इस दौरान आग से हुए नुकसान के सदमे की वजह से शाह को दिल का दौरा पड़ गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई.
सदमे की वजह से पड़ा दिल का दौरा
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग से हुए नुकसान के सदमे के सदमे की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.एक अन्य घटना में बिसरख थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से 22 साल के युवक दिनेश की मौत हो गई. वह बहलोलपुर गांव का रहने वाला था.
ये भी पढ़ें-'सैलरी बढ़ने से समस्या खत्म नहीं होगी', लड़के ने लाइफस्टाइल बदले बिना पैसे बचाने का बताया फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं