विज्ञापन

51 रुपये में 28 दिन चालू रहेगा सिम, अनलिमिटेड कॉल और रोज 2GB डेटा, ये कंपनी लाई धांसू ऑफर

BSNL Rs 51 Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 51 का एक बेहद सस्ता और बंपर प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इसके साथ रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है.

51 रुपये में 28 दिन चालू रहेगा सिम, अनलिमिटेड कॉल और रोज 2GB डेटा, ये कंपनी लाई धांसू ऑफर
BSNL का सस्ता प्लान लॉन्च
NDTV Graphics

आज के समय में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स को लगातार महंगा करती जा रही हैं. इससे SIM चालू रखना भी महंगा होता जा रहा है. खासतौर पर अगर आप दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको काफी ज्यादा पैसे केवल सिम चालू रखने के लिए करने होते हैं. अब देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स के लिए जबरदस्त प्लान लेकर आई है. 

BSNL ने केवल 51 रुपये का एक बेहद ही सस्ता और जबरदस्त प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है. ये एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) प्लान है. इसका मतलब है कि ये शानदार ऑफर केवल नए सिम कार्ड लेने वाले ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होगा और पुराने ग्राहक इसका लाभ नहीं उठा सकेंगे. 

BSNL का 51 रुपये वाला प्लान

अगर आप BSNL का नया 4G सिम कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो 51 रुपये वाला FRC प्लान आपके लिए सबसे बेस्ट शुरुआत साबित होगा. आइए, इस प्लान के फायदों पर एक नजर डालते हैं.

  • वैलिडिटी और डेली खर्च: इस प्लान में ग्राहकों को पूरे 28 दिनों की लंबी सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जिसका सीधा मतलब ये हुआ कि इस रिचार्ज का डेली खर्च आपके लिए मात्र 1.82 रुपये प्रति दिन के आसपास बैठेगा.
  • कॉलिंग और SMS: प्लान के तहत पूरे 28 दिनों के लिए किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए पूरी तरह से अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS भेजने की मुफ्त सुविधा दी जा रही है.
  • डेटा की भरमार: इंटरनेट के शौकीनों के लिए इसमें डेली 2GB का हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है. यानी पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान आपको इस सस्ते प्लान में कुल 56GB डेटा का  फायदा मिलेगा. यह FRC देश के सभी टेलीकॉम सर्कल्स में नए यूजर्स के लिए एक्टिव कर दिया गया है.

BSNL का मात्र ₹1 का FRC प्लान भी उपलब्ध

51 रुपये के प्लान के अलावा BSNL अपने नए ग्राहकों के लिए मात्र 1 रुपये का एक और बेहद हैरान कर देने वाला FRC रिचार्ज भी ऑफर कर रहा है, जो टेलीकॉम इतिहास का सबसे सस्ता प्लान है. इस प्लान में नए ग्राहकों को पूरे 24 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है, जिसके हिसाब से इसका डेली खर्च महज 0.04 पैसे प्रति दिन के आसपास आता है. इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 1GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 24GB डेटा), अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है.

यह भी पढ़ें | 5G भूल जाइए! यहां शुरू हो गया 6G का ट्रायल, स्पीड से लेकर टेक्नोलॉजी तक में दिखेंगे ये बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SIM, Prepaid Plan, BSNL, BSNL Recharge, Recharge Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com