विज्ञापन

दिल की बीमारी है तो सर्दियों में ऐसे करें मॉर्निंग वॉक, जानें टहलते समय किन चीजों का रखें ध्यान

दिल से जुड़ी बीमारी के लोगों को सर्दियों में सुबह की वॉक करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऐसे में हार्ट के मरीजों के लिए सुबह की सैर के दौरान कुछ जरूरी सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है. यहां जानिए दिल की बीमारी है तो सर्दियों में मॉर्निंग वॉक कैसे करें.

दिल की बीमारी है तो सर्दियों में ऐसे करें मॉर्निंग वॉक, जानें टहलते समय किन चीजों का रखें ध्यान
हार्ट के मरीज मॉर्निंग वॉक कैसे करें?

सर्दियां शुरू हो चुकी है और ठंड के मौसम में वॉक करना थोड़ा मुश्किल होता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से कोई न कोई समस्या है. ऐसे में दिल से जुड़ी किसी बीमारी के लोगों को सर्दियों में सुबह की वॉक करना थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. हालांकि, लगातार फिजिकल एक्टिविटी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन ठंडा मौसम, कोहरा और डेली रूटीन में बदलाव हार्ट पर ज्यादा दबाव डाल सकते हैं. खासकर कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर या पहले हार्ट अटैक झेल चुके लोगों को इस समय ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के बीएम बिड़ला हार्ट हॉस्पिटल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक बी. मालपानी ने हार्ट के मरीजों के लिए सुबह की सैर के दौरान बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में बताया है.

ठंड का मौसम दिल पर कैसे असर डालता है?

डॉ. अशोक बी. मालपानी के अनुसार, ठंड के मौसम में शरीर की ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं. जब ब्लड वेसल्स संकरी हो जाती हैं, तो खून को पूरे शरीर में पहुंचाने के लिए दिल को अधिक मेहनत करनी पड़ती है. इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हार्ट पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है. इसके अलावा, ठंडी हवा में शरीर और दिल को काम करने के लिए ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है. जिन लोगों की हार्ट की धमनियां पहले से संकरी होती हैं, उनके लिए ये स्थिति अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

समय और टेंपरेचर का रखें ध्यान

डॉ. अशोक बी. मालपानी के अनुसार, जिन लोगों को पहले से हार्ड से समस्या है, उन्हें बहुत सुबह बाहर टहलने से बचना चाहिए, खासकर जब ठंड ज्यादा हो या शीतलहर चल रही हो. क्योंकि ऐसे में टेंपरेचर कम होता है, जिससे दिल पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है. ऐसे में थोड़ा देर से जब मौसम कुछ गर्म हो जाए, वॉक पर जाना सही रहेगा. हालांकि, सिर्फ तापमान ही नहीं, बल्कि एयर पॉल्यूशन का भी ध्यान रखना जरूरी है.

सही कपड़े पहनें

सर्दियों में टहलने जाते समय गर्म कपड़े पहनना बहुत जरूरी है. इस समय हल्के कपड़े नहीं पहने चाहिए. सही कपड़े पहनने से शरीर की गर्मी बनी रहती है. इसके अलावा सिर, कान और हाथों को ढककर रखना भी फायदेमंद होता है, क्योंकि शरीर की काफी गर्मी इन हिस्सों से बाहर निकल सकती है. ऐसे ही वॉक शुरू करने से पहले 5 से 10 मिनट तक घर के अंदर हल्की एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें. इससे शरीर धीरे-धीरे एक्टिविटी के लिए तैयार हो जाता है.

सीने में दर्द या परेशानी को नजरअंदाज न करें

अगर मॉर्निंग वॉक के समय या उसके बाद सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर आना, थकान या बेचैनी महसूस हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसे में खुद से ज्यादा एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- BP High रहता है तो सुबह-सुबह बनाकर पी लें ये ड्रिंक, डॉक्टर ने बताया पूरे दिन रहेगा कंट्रोल

यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

यह भी पढ़ें:- बच्चा रात में सही से नहीं सो पाता? हर माता-पिता अपनाएं ये 3 तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morning Walks, Cardiovascular Health, Heart Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com