विज्ञापन

Whatsapp स्टेटस पर अश्लील कमेंट का विरोध करना पड़ा भारी, जवाब मांगने गए पति की चाकू मारकर हत्या

नालासोपारा में 24 वर्षीय आफताब शेख की हत्या कर दी गई जब वह अपनी पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील टिप्पणी का जवाब मांगने आरोपी मेहंदी हसन के घर गया. कहासुनी के दौरान मेहंदी ने चाकू से वार कर आफताब की जान ले ली. आरोपी गिरफ्तार है और उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.

Whatsapp स्टेटस पर अश्लील कमेंट का विरोध करना पड़ा भारी, जवाब मांगने गए पति की चाकू मारकर हत्या
आफताब शेख की चाकू मारकर हत्या
  • नालासोपारा में शादी की सालगिरह पर पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ था.
  • 24 वर्षीय आफताब शेख ने टिप्पणी का जवाब मांगने के लिए आरोपी मेहंदी हसन के घर जाकर विवाद किया था.
  • विवाद के दौरान मेहंदी हसन ने चाकू से हमला कर आफताब को गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर आफताब की जान चली गई.
मुंबई:

नालासोपारा में पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील टिप्पणी किए जाने का विरोध करना एक युवक को जानलेवा साबित हुआ. शुक्रवार तड़के हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

शादी की सालगिरह के दिन हुआ खूनी विवाद

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय आफताब शेख अपनी पत्नी शबाना शेख के साथ नालासोपारा ईस्ट के प्रगति नगर में रहते थे. शुक्रवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, जिसके लिए शबाना ने व्हाट्सऐप पर स्टेटस लगाया था. आरोप है कि उसी स्टेटस पर मेहंदी हसन शेख नाम के युवक ने अश्लील टिप्पणी की और इंस्टाग्राम पर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

यह भी पढ़ें- भगाकर ले जा रहे बॉयफ्रेंड ने किया रेप, फिर अजनबी ने हवस का शिकार बनाकर मार डाला; ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार 

जवाब मांगने गए, वहीं हुआ हमला

अश्लील कमेंट का जवाब मांगने के लिए आफताब और उनकी पत्नी शुक्रवार भोर में लगभग 4:30 बजे नालासोपारा वेस्ट के हनुमान नगर में मेहंदी हसन के घर पहुंचे. वहां कहासुनी शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मेहंदी हसन ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में आफताब शेख गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

आरोपी गिरफ्तार, पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास

नालासोपारा पुलिस ने आरोपी मेहंदी हसन शेख को तुरंत गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह आदतन अपराधी है और पहले भी POCSO एक्ट के तहत पकड़ा जा चुका है. पुलिस का कहना है कि पूरा मामला व्हाट्सऐप स्टेटस पर की गई अश्लील टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद ही था, जो हत्या तक पहुंच गया. मामले की आगे की जांच जारी है.

लेखक के बारे में
img
सुजाता द्विवेदी
Correspondent, News Input
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murder, Mumbai Crime, Crime In Mumbai, Husband Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com