नालासोपारा में शादी की सालगिरह पर पत्नी के व्हाट्सऐप स्टेटस पर अश्लील टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ था. 24 वर्षीय आफताब शेख ने टिप्पणी का जवाब मांगने के लिए आरोपी मेहंदी हसन के घर जाकर विवाद किया था. विवाद के दौरान मेहंदी हसन ने चाकू से हमला कर आफताब को गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर आफताब की जान चली गई.