- उद्धव और राज ठाकरे 20 साल बाद मराठी एकता के नाम पर एक मंच पर आए.
- राज ठाकरे ने दोनों भाइयों को एकजुट करने का श्रेय फडणवीस को देते हुए तंज कसा.
- मुख्यमंत्री फडणवीस ने पलटवार में राज ठाकरे के बयान को रुदाली करार दिया.
- फडणवीस ने कहा कि मुझे कहीं न कहीं बालासाहेब का आशीर्वाद मिल रहा है.
महाराष्ट्र की राजनीति को नया आयाम देते हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल के बाद एक मंच पर आए तो जमकर गरजे. इस दौरान राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए दोनों भाइयों को साथ लाने का श्रेय दिया तो मुख्यमंत्री ने भी पलटवार कर दिया. उन्होंने ठाकरे के बयान को रुदाली करार देते हुए कहा कि राज ठाकरे ने मुझे श्रेय दिया है, उसके लिए धन्यवाद. मुझे कहीं न कहीं बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद मिल रहा होगा. फडणवीस ने हिंदुत्व और मराठी कार्ड भी खेला.
उद्धव ठाकरे का हाथ थामने के बाद राज ठाकरे ने मुंबई की रैली में शनिवार को कहा था कि जो काम बाल ठाकरे नहीं कर पाए, जो कोई और नहीं कर सका, वो काम देवेंद्र फडणवीस ने कर दिया है. आज अगर हम साथ हैं तो उनकी वजह से ही हैं. आपके पास विधान भवन में शक्ति हो सकती है, हमारे पास सड़कों पर शक्ति है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बार-बार रुदाली शब्द का इस्तेमाल किया. बता दें कि मराठी में रुदाली शब्द का अर्थ "पैसे लेकर रोने वाली महिला" होता है. फडणवीस ने कहा कि मैं राज ठाकरे का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने दो भाइयों को साथ लाने का श्रेय मुझे दिया. मुझे कहीं न कहीं बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद मिल रहा होगा.
सीएम ने आगे कहा कि मुझे बताया गया था कि विजय रैली होने वाली है. लेकिन उस जगह पर भी रुदाली का भाषण हुआ. मराठी के बारे में एक शब्द भी कहे बिना, हमारी सरकार को हरा दिया गया, हमारी सरकार को उखाड़ फेंका गया, कहा गया हमें सत्ता दो, हमें चुनाव दो. यह मराठी की जीत नहीं थी, यह रुदाली थी. हमने उस जगह पर इस रुदाली को देखा है.
फडणवीस ने ठाकरे भाइयों पर पलटवार करते हुए कहा कि देखा जाए तो यह उनकी खीज थी. दरअसल ये ईर्ष्या करते हैं कि वो नगर निगम में 25 साल रहने के दौरान कोई दिखाने लायक काम नहीं कर सके. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने जिस तरह से मुंबई की सूरत बदली है, उसे सभी ने देखा है.
फडणवीस ने नगर निगम में शिवसेना के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में मुंबई के मराठी लोगों को निर्वासित कर दिया गया था. अब उन्हें जलन हो रही है कि हमने बीडीडी चॉल, अभ्युदय नगर, पात्रा चॉल के मराठी लोगों को एक ही जगह घर दिए. चाहे मुंबई के मराठी लोग हों या अमराथी, सभी हमारे साथ हैं. हम मराठी हैं. हमें मराठी होने पर गर्व है. हम हिंदुत्व के समर्थक हैं. हमें हिंदू होने पर गर्व है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं