- कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि यूजीसी रूल्स को लागू नहीं किया जाएगा
- उन्होंने हिंदुत्व को राजनीतिक दलों से ऊपर रखने और धर्म के प्रति प्रखर आस्था बनाए रखने पर जोर दिया
- राजा भैया ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण पर दिए गए बयान को भक्ति भाव से प्रेरित बताया
कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीते कुछ महीनों में सवर्ण समाज के एक वर्ग में यूजीसी रूल्स को लेकर उबाल देखने को मिला है. इसी संबंध में पीटीआई से बातचीत करते हुए राजा भैया ने कहा कि यह लागू नहीं होगा. उन्होंने कहा कि यूजीसी नहीं लागू होगा. इस पर उनसे पूछा गया कि आप ऐसा क्यों कह रहे हैं तो राजा भैया ने कहा कि ज्यादा नहीं कहना है, लेकिन मैंने कह दिया कि लागू नहीं होगा तो नहीं होगा. इस दौरान राजा भैया ने हिंदुत्व को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को किसी एक दल से बंधकर नहीं रहना चाहिए बल्कि हिंदुत्व के आधार पर फैसला लेना चाहिए.
उन्होंने कहा कि हमको इस्लाम से सीखना चाहिए. बहुत से मुस्लिम हैं, जो कांग्रेस में हैं, बहुत से समाजवादी पार्टी में हैं, बहुत से लोग अन्य दलों में हैं, बहुत से लोग वामपंथी भी हैं लेकिन इस्लाम उनके लिए प्राथमिकता में है. इसलिए हिंदू किसी दल के अंदर बंध के ना रहे. वो जब बात हिंदुत्व की आए तो उसको ये सोचना चाहिए कि हम हिंदू पहले हैं बाकी राजनीतिक दल तो आते-जाते रहेंगे. ईश्वर के प्रति, धर्म के प्रति, सनातन के प्रति वो हमारी विचारधारा, वो हमारी आस्था वो ठोस होनी चाहिए, प्रखर होनी चाहिए और मुखर होनी चाहिए.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कृष्ण पर बयान का किया बचाव
इस दौरान उनसे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी सवाल किया गया कि उनका भगवान कृष्ण पर दिया बयान चर्चा में है और अखिलेश यादव समेत कई लोगों ने विरोध किया है. इस पर रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि उनका भाव भक्ति का भाव था. भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं में बड़ा अंतर है. आप भी जानते हैं और हम सभी लोग जानते हैं. इसी तरह दोनों के भक्तों में भी और भक्तों के जो अभिव्यक्ति है उसमें भी अंतर है तो भगवान श्री कृष्ण को भक्त लोग भक्ति में माखनचोर, चितचोर, छलिया आदि आदि सब शब्द कहते हैं. उनके भाव में कभी कोई कमी नहीं रही और हर हिंदू यह मानता है, समझता है.
'कथा रोकने की बात करने वाले तो संविधान विरोधी हैं'
राजा भैया ने कहा कि विरोध करने के लिए कोई विरोध करे, वह अलग बात है. अच्छा यह भी हमारे सनातन और हिंदू धर्म की विशेषता है कि हिंदू ही विरोध करेगा. आपने देखा होगा कि शायद ही किसी मुसलमान ने इस पर आपत्ति करी हो. इसका विरोध किया हो कथा का. इस बीच कथा को लेकर विवाद पर भी राजा भैया ने तंज कसा. उन्होंने अगर कोई रोकने की बात कर रहा है, वो हास्यास्पद चीजें हैं. उसको हास्य रस में ना कहके हम कानूनी रूप से बता दे रहे हैं कि अगर कोई श्रीराम कथा को रोकने की बात कर रहा है तो वो संविधान विरोधी है. उसको संविधान लेके वो टहलता भले हो लेकिन लगता है पढ़ा नहीं है.
राजा भैया बोले- कथा रोकने की बातों पर तो हंसी ही आती है
अखिलेश यादव ने कहा कि अगर पढ़ा होता तो अनुच्छेद 25 और 26 संविधान का पढ़ लें और उसके बाद कह दें कि मैं संविधान नहीं मानता हूं, इसलिए विरोध कर रहा हूं. देखिए वो तो आप किसी से कहिए कि क्या श्रीराम कथा कोई रोक देगा आ करके तो हर आदमी हंसने लगेगा. नहीं तो ये तो चुटकुला हो गया है, तो हम चुटकुले पे नहीं ज्यादा बोलेंगे. लेकिन ये असंवैधानिक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं