Live Update: मुंबई में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त मार्च का ऐलान किया है. दोनों भाई मुंबई में यह रैली करेंगे. जिसके लिए सर्मथकों का पहुंचना शुरू हो गया है. जबकि दोनों भाई भी मौके पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा कांग्रेस और शरद पवार (NCP) ने भी समर्थन का ऐलान किया है. यह रैली मुंबई में बीएमसी तक निकाली जाएगी.
राज ठाकरे का सरकार पर निशाना
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर जो सरकार सत्ता में होती है, उसे जनता की प्रतिक्रिया का डर होता है. लेकिन मौजूदा सरकारों में यह डर नहीं दिख रहा है. उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को खत्म करने की मांग की है.
कांग्रेस के नेता भी ठाकरे बंधुओं के मार्च में शामिल
कांग्रेस नेता भी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं. दोनों पार्टियों का मार्च तेजी से आगे बढ़ रहा है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियां लगातार आगे बढ़ रही हैं.
उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप
मुंबई की रैली में उद्धव ठाकरे ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा 'पूरे देश में 13 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. बंगाल और तमिलनाडु में भी वोटरों के नाम हटाए गए हैं.पश्चिम बंगाल में अभी उपचुनाव हो रहा है और लोग वोट देने के अपने अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हैं. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यह तो सिर्फ एक उपचुनाव है तो इससे क्या फर्क पड़ता है? अभी यह भी तय नहीं है कि सुनवाई कल होगी या नहीं.'
शरद पवार का समर्थन
MNS प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के संयुक्त विरोध मार्च को शरद पवार ने भी समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि यह मांग केवल मुंबई तक सीमित नहीं है. बल्कि पुणे और नागपुर जैसे बड़े शहरों में भी यही मांग उठ रही है. राज्य सरकार SIR प्रक्रिया से गुजर रही है. जब सभी संबंधित राजनीतिक दल इस मुद्दे का समाधान खोजने और अनियमितताएं करने वालों के बारे में फ़ैसला लेने के लिए एक साथ आएंगे, तो हम उनके साथ खड़े होंगे और अपना समर्थन देंगे. मुंबई में दोनों दलों का प्रदर्शन शुरू हो गया है.
ठाकरे बंधुओं का संयुक्त मार्च
मुंबई में संयुक्त मार्च के लिए ठाकरे बंधु पहुंच चुके हैं. मुंबई में मेट्रो सिनेमा के पास दोनों की पार्टियों के लोग बड़ी संख्या में जमा हो चुके हैं. दोनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ BMC मुख्यालय की ओर एक संयुक्त विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं.