विज्ञापन

मिल गए हैं सुराग, कहीं भी छुपे हों खोज निकालेंगे... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद CM फडणवीस की चेतावनी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा, "घटना बेहद निंदनीय है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. रातों-रात ही आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं. पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी और उनके पीछे कौन है, इसका भी पता लगा लेगी."

मिल गए हैं सुराग, कहीं भी छुपे हों खोज निकालेंगे... टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद CM फडणवीस की चेतावनी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में भड़के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Photo: IANS)
नागपुर:

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुई फायरिंग मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने सीधे तौर पर अपराधियों को सख्स से सख्त सजा देने की बात कही है. सीएम ने कहा, "हमलावर बचेंगे नहीं. किसी भी गैंग को छोड़ा नहीं जाएगा. टाइगर श्रॉफ को हमने आश्वस्त किया है, जिन्होंने अपराध किया है, उन्हें ढूंढ़कर निकालेंगे. बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा." उन्होंने कहा कि चाहे इसमें कोई भी गिरोह या शख्स शामिल हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. अगर कोई इस तरह की धमकियों के जरिए काम करने की कोशिश करता है, तो मुंबई पुलिस को अच्छी तरह पता है कि उन्हें कैसे सीधा करना है.

मीडिया ब्रीफिंग के वक्त जब सीएम फडणवीस से पूछा गया कि क्या महाराष्ट्र सरकार लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में लेने की कोशिश करेगी, तो उन्होंने कहा, "हमने पहले ही निर्देश दिया है और इस पर कार्रवाई चल रही है. इसीलिए मैंने कहा था कि चाहे इनके मास्टरमाइंड कहीं भी छिपे हों, कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूर किया जाएगा. मुंबई पुलिस ने पहले भी साबित किया है कि ऐसे अपराधी दुनिया में कहीं भी छिपे हों, मुंबई पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी."

'पूरी गैंग को नेस्तनाबूत करेंगे...'

मुख्यमंत्री ने कहा, "घटना बेहद निंदनीय है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. रातों-रात ही आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं. पुलिस उन्हें ढूंढ निकालेगी और उनके पीछे कौन है, इसका भी पता लगा लेगी. इससे पहले भी जो आरोपी पकड़े गए थे, उनके आकाओं को ढूंढ निकाला गया था."

उन्होंने आगे कहा कि यह पुलिस के लिए चुनौती का विषय नहीं है. ये डरपोक लोग हैं. ये भाड़े पर काम करने वाले लोग हैं. ये महाराष्ट्र के बाहर और देश के बाहर से ऑपरेट करते हैं. इनके गैंग को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा.

फडणवीस ने आगे कहा कि ऐसे किसी भी गैंग से डरने की कोई जरूरत नहीं है. ये कायर हैं, जो सिर्फ सोशल मीडिया/फोन के जरिए धमकियां देते हैं. मुंबई पुलिस बहुत प्रोफेशनल है.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मैंने टाइगर श्रॉफ को भरोसा दिलाया है कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ निकालेंगे और पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. हमने उनसे यही कहा है."

यह भी पढ़ें | 'जब खून में लथपथ निकला टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर', चश्मदीद ने आरोपी को देखा, कहा- मच्छर जैसा दुबला-पतला

यह भी पढ़ें | तिहाड़ से साबरमती जेल कैसे पहुंच गया लॉरेंस बिश्नोई? वकील से भी मिलने की इजाजत नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Tiger Shroff, Devendra Fadanavis, Mumbai Police, Tiger Shroff Firing Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com