विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

पीएम मोदी के बाद CM फडणवीस को भी मिली धमकी, सामने आई माओवादियों की चिट्ठी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथित तौर पर माओवादी संगठनों की ओर से धमकी भरे दो पत्र मिले हैं.

पीएम मोदी के बाद CM फडणवीस को भी मिली धमकी, सामने आई माओवादियों की चिट्ठी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
  • पीएम मोदी का बाद CM फडणवीस को भी मिली धमकी
  • सामने आई माओवादियों की चिट्ठी
  • माओवादी संगठनों की ओर से धमकी भरे दो पत्र मिले
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को कथित तौर पर माओवादी संगठनों की ओर से धमकी भरे दो पत्र मिले हैं. ये पत्र पुलिस को सौंप दिए गए हैं. राज्य के गृह विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय को ये पत्र एक हफ्ता पहले मिले. सूत्रों ने बताया, ‘‘ गढ़चिरौली में हाल में नक्सल विरोधी अभियान चलाए गए थे जिसके बाद ये पत्र मिले. अभियान में 39 माओवादी मारे गए. आगे की जांच के लिए पत्र पुलिस को सौंप दिए गए.’’ 

यह भी पढ़ें:  'राजीव गांधी हत्याकांड' की तरह पीएम मोदी के खिलाफ साजिश रच रहे थे माओवादी

मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, दोनों ही पत्रों में गढ़चिरौली मुठभेड़ों का जिक्र है. इनमें फडणवीस और उनके परिवार के सदस्यों के धमकी दी गई है. माओवादियों द्वारा धमकी भरी चिट्ठी मिलने और 'राजीव गांधी हत्‍याकांड' की तरह पीएम मोदी की हत्‍या की साजिश से जुड़ी चिट्ठी पर महराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "चिट्ठी में कई तथ्‍य सामने आए हैं. पुलिस ने इसे अपने कब्‍जे में ले लिया है और इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. ‘मामले की जांच जारी है."

VIDEO: पुणे पुलिस का दावा: पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे माओवादी
 उन्होंने कहा कि इस पर ज्‍यादा इस वक्‍त बोलना ठीक नहीं होगा. लेकिन यह तय है कि जब सशस्‍त्र बल जंगलों में नक्‍सलियों से मुकाबला कर रहे हैं, शहरी इलाकों में एक बड़ा समूह लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Devendra Fadnavis, Maoists
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com