विज्ञापन

महाराष्ट्र की सृष्टि शर्मा ने लिंबो स्केटिंग में तोड़ा अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में किया कारनामा

रोलर लिंबो के नाम से भी पहचाने जाने वाला यह खेल स्केटिंग की सबसे मुश्किल कैटेगरीज में से एक है. इसके लिए गजब की फ्लेक्सिबिलिटी, बैलेंस, कोर स्ट्रेंथ और स्पीड की जरूरत होती है.

महाराष्ट्र की सृष्टि शर्मा ने लिंबो स्केटिंग में तोड़ा अपना ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6.86 सेकंड में किया कारनामा
महाराष्ट्र की बेटी ने सिर्फ 6.86 सेकंड में तोड़ दिया अपना ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.
X@Dev_Fadnavis

Viral Video: महाराष्ट्र की युवा स्केटर सृष्टि शर्मा ने 8 अक्टूबर 2026 को राज्य के उमरेड में 50 मीटर लिंबो स्केटिंग महज 6.86 सेकंड में पूरी कर इतिहास रच दिया. इस बेहतरीन टाइमिंग के साथ उन्होंने अपना ही पिछला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.

'बिना टच किए पोल्स के नीचे से गुजरी'

इस खेल में खिलाड़ियों को रोलर स्केट्स पहनकर, पैरों को पूरी तरह से फैलाकर बेहद कम ऊंचाई वाले पोल्स के नीचे से तेजी से गुजरना होता है. शर्त यह होती है कि इस दौरान शरीर का कोई भी हिस्सा या हाथ जमीन और पोल्स से नहीं छूना चाहिए. सृष्टि ने लगातार नीचे आते हुए पोल्स के बीच रिकॉर्ड दूरी तय कर शानदार प्रदर्शन किया.

'सृष्टि को दिल से बधाई और शुभकामनाएं'

सृष्टि के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, 'महाराष्ट्र की युवा स्केटर सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को मान्यता दे दी है. हमें सृष्टि के जज्बे, टैलेंट और उनके शानदार प्रदर्शन पर बहुत गर्व है. उन्हें दिल से बधाई और आगे के सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं.'

यह भी पढ़ें | अजनबियों के साथ पुष्कर मेला देखने गई ब्राजील की महिला, बोली- 'सोचा नहीं था भारत में मेरे साथ ऐसा होगा'

यह भी पढ़ें | 'इसके पास गांजा रख दो', होटल में अविवाहित कपल को फंसाने की धमकी देते नजर आए सिवनी एएसपी दीपक मिश्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shrishti Sharma, Limbo Skating, Guinness World Records, Devendra Fadnavis, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com