- घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है
- पुलिस ने मुख्य आरोपी रामभगत बरोतिया समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है
- जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देशी बम कहां से आया और इसके पीछे की वास्तविक मंशा क्या थी
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में एक व्यक्ति की कथित तौर पर देशी बम खाने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसे यह विस्फोटक रसगुल्ला बताकर दिया गया था. जैसे ही उसने उसे मुंह में रखा, जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही जान चली गई.
बातचीत के दौरान दिया गया विस्फोटक
जानकारी के मुताबिक मंगलवार 10 नवंबर की देर शाम राजेंद्र बरोतिया और रामभगत बरोतिया गांव में एक साथ बैठे हुए थे. इसी दौरान बातचीत के बीच आरोपी ने कथित तौर पर देशी बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को दे दिया. राजेंद्र ने बिना शक किए उसे खा लिया. मुंह में रखते ही विस्फोट हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. धमाका इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
यह भी पढ़ें | भोपाल में शराब पीने से रोका तो पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, भाई के सामने लगाई छलांग; दर्दनाक मौत
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की पड़ताल शुरू की. शुरुआती जांच में मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है.
दो लोगों को हिरासत में लिया गया
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि मुख्य आरोपी रामभगत बरोतिया समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि देशी बम कहां से लाया गया और इसके पीछे की मंशा क्या थी. मामले की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें | बजता रहा अलार्म और दुकान लूटते रहे चोर... कटनी में रात भर में 15 करोड़ के जेवर चोरी, किसी को भनक तक नहीं लगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं