विज्ञापन

'ये देखो मेरा फोन टैप किया जा रहा, सारे सबूत इसी में हैं'...राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप

राहुल गांधी ने उनका मोबाइल टैप करवाने का आरोप लगाया है. वहीं पीएम मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दोहराई है. राहुल गांधी का कहना है कि वह किसी भी मुद्दे पर आमने-सामने की बहस के लिए तैयार हैं.

'ये देखो मेरा फोन टैप किया जा रहा, सारे सबूत इसी में हैं'...राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा आरोप
राहुल गांधी ने अपना फोन टैप होने का किया दावा (फोटो:सोशल मीडिया)
  • राहुल गांधी ने लोकसभा में दावा किया कि उनका फोन प्रधानमंत्री द्वारा टैप किया जा रहा है.
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके सभी आरोपों के सबूत उनके फोन में मौजूद हैं.
  • राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से वन-ऑन-वन बहस की चुनौती देते हुए सच्चाई साबित करने को कहा.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक बड़ा आरोप लगाया है, राहुल ने दावा किया है कि उनका फोन टैप करवाया जा रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा 'मेरे सभी आरोपों का सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री ने टैप कर रखा है. आमने-सामने की बहस से यह साबित हो जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है, कौन देशद्रोही है, वह कब से देशद्रोही है, और ऐसी कई अन्य बातें जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं.' राहुल गांधी के इस दावे के बाद राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है, इस दावे के साथ ही उन्होंने फिर से बहस की चुनौती भी दी है. 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर किया दावा 

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए यह दावा किया है कि उनका फोन टैप करवाया जा रहा है. क्योंकि मैं जो भी आरोप लगा रहा हूं उनके सारे सबूत मेरे फोन में हैं. लेकिन मैं पीएम मोदी से वन-ऑन-वन बहस से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है. वन-ऑन-वन बहस से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है. ऐसी कई दूसरी जानकारियां भी हैं, जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में मौजूद हैं.' 

संसद में मेरा माइक्रोफोन बंद कर दिया जाता है

राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा 'संसद में उनका माइक्रोफोन कई बार बंद कर दिया गया, उन्होंने किसान बिल, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, नरवणे की किताब और एपस्टिन जैसे मुद्दों पर संसद में बोलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला. इसी वजह से वह प्रधानमंत्री के साथ सार्वजनिक मंच पर बहस चाहते हैं. पिछले 12 में यह लगातार सातवां मौका है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए कहा है. 

ये वीडियो भी देखिए

पहले भी लगा चुके हैं फोन टैपिंग का आरोप

फोन टैपिंग का आरोप राहुल गांधी इससे पहले भी लगा चुके हैं. 19 सितंबर 2026 को इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम हुआ था, जिसमें उन्होंने फोन टैपिंग का आरोप भी लगाया था. राहुल का दावा था कि उनसे जुड़ी जानकारी पीएम मोदी तक पहुंचाई जाती है. राहुल ने अपना फोन हाथ में लेकर दावा किया है कि उनको फोन लगातार टैप करवाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ेंः अखिलेश के अयोध्या प्लान पर भड़के ओवैसी-उतरता जा रहा है रुख से नकाब आहिस्ता आहिस्ता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi Phone Tapping, Rahul Gandhi Phone Tapping Row, Rahul Gandhi Phone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com