विज्ञापन

पवार परिवार में कैसी होगी डील? सुप्रिया की दो टूक के बीच महाराष्ट्र में विधायकों का मूड भांपने में जुटीं सुनेत्रा पवार

महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार हलचल का माहौल है. NCP में विलय की अटकलें तेज हैं. सुप्रिया ने भले ही अटकलों पर विराम लगा दिया हो लेकर सुनेत्रा के फोन कॉल से साफ है कि संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं.

पवार परिवार में कैसी होगी डील? सुप्रिया की दो टूक के बीच महाराष्ट्र में विधायकों का मूड भांपने में जुटीं सुनेत्रा पवार
NCP विलय पर बिग न्यूज.
फाइल फोटो
  • महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के कार्यालय ने फोन कर एनसीपी विधायकों से संभावित विलय पर राय जानी गई
  • विधायकों से पूछा जा रहा है कि क्या शरद पवार गुट ने उनसे संपर्क किया और विलय पर उनकी राय क्या है
  • सुप्रिया सुले ने एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है
मुंबई:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों (शरद पवार गुट और अजित पवार गुट) के विलय को लेकर चल रही अटकलों पर सुप्रिया सुले ने भले ही विराम लगा दिया हो संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई है. सुनेत्रा पवार अपने विधायकों का मूड भांपने की कोशिश में जुटी हुई हैं.  सूत्रों के मुताबिक, संभावित विलय पर उनका रुख जानने के लिए डिप्टी CM कार्यालय ने NCP विधायकों को फोन किया जा रहा है. शायद ये डर तो सुनेत्रा के मन में भी है कि कहीं उनके विधायक टूटकर शरद पवार गुट में न चले जाएं. यही वजह है कि वह विधायकों की राय जानने की कोशिश कर रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के कार्यालय ने पिछले दो दिनों में NCP विधायकों को फोन किए थे.  इन कॉल्स का मकसद NCP के दोनों गुटों के संभावित विलय पर विधायकों का रुख जानना था.  UBT सांसद संजय राउत के हालिया दावों के बाद सुनेत्रा पवार ने यह कदम उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अजित पवार गुट के 22 विधायक इस समय शरद पवार के संपर्क में हैं.

विधायकों से पूछे कौन से सवाल?

  • क्या NCP (शरदचंद्र पवार) गुट ने सच में उनसे संपर्क किया है?
  • क्या उन्हें लगता है कि गुटों का विलय करना सही कदम है?
  • मीडिया में चल रही राजनीतिक हलचलों पर उनकी क्या राय है?

सुनेत्रा पवार के दफ्तर से विधायकों को कॉल

अब सुनेत्रा पवार के दफ्तर से फोन कर विधायकों से खास तौर पर यह पूछा जा रहा है कि एनसीपी विलय पर उनकी क्या राय है, क्या वे विलय का समर्थन करते हैं, क्या शरद पवार गुट ने वास्तव में उनसे संपर्क किया था. नाम न छापने की शर्त पर  विधायकों ने एनडीटीवी को बताया कि उनसे खास तौर पर यही सवाल पूछे गए थे. पिछले दिनों डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार से जब एनसीपी के विलय को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने यह कहकर बात खत्म कर दी कि जैसे-जैसे समय आएगा, आपको सारी बातें बता दी जाएंगी. 

सुप्रिया सुले ने NCP विलय पर क्या कहा?

 वहीं गुरुवार को एनसीपी (शरद पवार गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने NCP के दोनों धड़ों के विलय की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया. NDTV के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने साफ किया कि एनसीपी के मर्जर का कोई प्रस्ताव नहीं है और इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं चल रही है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-'न कोई बातचीत, न कोई प्लान, हम INDIA गठबंधन के साथ हैं'... NCP विलय पर बोलीं सुप्रिया सुले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCP Merger News, NCP Merger Update, Supriya Sule Ajit Pawar News, Sunetra Pawar Ajit Pawar, NCP MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com