विज्ञापन

दिल्ली को 3 डबल डेकर कॉरिडोर का तोहफा, भजनपुरा- यमुना विहार, जनकपुरी, एरोसिटी-तुगलकाबाद तक मिलेगी रफ्तार

दिल्ली के तीनों डबल डेकर कॉरिडोर 855.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे हैं. इसके शुरू होने से राजधानी के लोगों को ट्रैफिक में फंसे बिना शानदार सफर का अनुभव मिलेगा.

दिल्ली को 3 डबल डेकर कॉरिडोर का तोहफा, भजनपुरा- यमुना विहार, जनकपुरी, एरोसिटी-तुगलकाबाद तक मिलेगी रफ्तार
दिल्ली में बन रहे तीन डबल डेकर कॉरिडोर
AI ग्राफिक इमेज
  • दिल्ली में तीन डबल डेकर कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं जिनका काम तेजी से चल रहा है
  • मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर में ऊपर मेट्रो ट्रैक और नीचे छह लेन का फ्लाईओवर एक ही पिलर पर बन रहा है
  • जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम तक 880 मीटर लंबा डबल डेकर कॉरिडोर बनाया जा रहा है

दिल्ली के लोगों को नए साल के तोहफे में तीन डबल डेकर कॉरिडोर मिलने वाले हैं. इन डबल डेकर कॉरिडोर्स का काम तेजी से चल रहा है. इनके खुलने से सफर बिना जाम के बहुत ही आसान हो जाएगा. फेज-4 के अलग-अलग तीन मेट्रो कॉरिडोर पर बनाए जा रहे इन डबल डेकर कॉरिडोर का काम वैसे तो इसी साल दिसंबर तक पूरा होना था लेकिन कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है तो डेडलाइन बढ़ा दी गई है.  

मजलिस पार्क-मौजपुर डबल डेकर कॉरिडोर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मंगल पांडे मार्ग पर भजनपुरा से यमुना विहार के बीच 1.4 किमी. लंबा डबल डेकर कॉरिडोर बनाया जा रहा है. यह राजधानी का पहला एकीकृत डबल-डेकर कॉरिडोर है, जिसमें एक ही पिलर पर ऊपर मेट्रो ट्रैक और नीचे फ्लाईओवर बनाया जा रहा है. ऊपर के हिस्से में पिंक लाइन मेट्रो का ट्रैक है और नीचे वाले  6-लेन का रोड फ्लाईओवर बन रहा है, जिस पर वाहन फर्राटा भरेंगे. इसे 291 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसके खुलते ही करावल नगर, घोंडा, बृजपुरी जंक्शन, गोकुलपुरी और खजूरी खास से सिग्नेचर ब्रिज तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा. वहीं भजनपुरा चौराहे पर लगने वाला जाम भी बहुत हद तक कम हो जाएगा. 

एरोसिटी–तुगलकाबाद डबल डेकर कॉरिडोर

एरोसिटी–तुगलकाबाद तक दूसरा डबल डेकर कॉरिडोर बनाया जा रहा है. यह प्रोजेक्ट मेट्रो के फेज-4 गोल्डन लाइन का हिस्सा है.संगम विहार से अंबेडकर नगर के बीच बन रहे  2.4 किमी लंबे इस कॉरिडोर को बनाने में 726.08 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है. इस पूरे रूट पर कुल 15 स्टेशन बनेंगे, जिनमें 11 अंडरग्राउंड और 4 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. इनके पिलर का काम लगभत पूरा हो चुका है और डेक स्लैब काम काम जारी है.उसके नीचे फ्लाईओवर बनाया जा रहा है और ऊपर मेट्रो ट्रेन का ट्रैक बन रहा है.

जनकपुरी पश्चिम–आरके आश्रम डबल डेकर कॉरिडोर

आजादपुर और डेरावल नगर के बीच करीब 2.2 किमी. लंबा मेट्रो-फ्लाईओवर सेक्शन है, जिसमें से 880 मीटर हिस्से में डबल डेकर कॉरिडोर बनाया जा रहा है. इसमें ऊपर मेट्रो और नीचे फ्लाईओवर होगा, जिस पर गाड़ियां दौड़ेंगी.इस कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है. इसे बनाने में करीब 291 करोड़ की लागत आ रही है. इसके खुलने से पश्चिम विहार, पीरागढ़ी, मंगोलपुरी, आजादपुर, सदर बाजार, और आरके आश्रम की तरफ से आने वालों को ट्रैफिक में नहीं फंसना पड़ेगा.

दिल्ली के तीनों डबल डेकर कॉरिडोर 855.74 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे हैं. इसके शुरू होने से राजधानी के लोगों को बहुत फायदा होगा. उनको ट्रैफिक में फंसे बिना शानदार सफर का अनुभव मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें-मेरठ से हरिद्वार सिर्फ 90 मिनट में, बिजनौर के इन 34 गांवों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेसवे, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Corridors, Delhi Infrastructure, Delhi Metro, Delhi Flyover, Majlis Park
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com