विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी फरार

पीड़ित छात्रा बेहद गरीब परिवार से है. पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और दादा-दादी के साथ रहती है, उसकी मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है.

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, आरोपी फरार
  • महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के संगमनेर तहसील के वडगांव पान इलाके में एक छात्रा पर एसिड हमला हुआ है
  • छठी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को स्कूल से लौटते वक्त अज्ञात युवक ने चेहरे पर एसिड फेंका
  • घायल छात्रा को तुरंत स्थानीय लोगों ने मदद कर प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदनगर:

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के संगमनेर तहसील के वडगांव पान इलाके में एक छात्रा पर एसिड हमले की घटना सामने आई है.  वडगांव पान स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाली ये छात्रा सुबह स्कूल खत्म होने के बाद जब अपने घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया और फरार हो गया.

बच्ची के चिल्लाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए और उसे तुरंत इलाज के लिए लोनी के प्रवरानगर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित छात्रा बेहद गरीब परिवार से है. पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और दादा-दादी के साथ रहती है, उसकी मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ डॉ. कुणाल सोनवणे और पुलिस निरीक्षक प्रवीण सालुंखे सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा.

पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावर की तलाश तेज कर दी गई है. हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें: पुणे के हाई-प्रोफाइल सोसायटी में शर्मनाक वारदात, 15 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com