विज्ञापन

तलाक से इनकार किया तो पति के चेहरे पर फेंका तेजाब, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा

यूपी की महिला ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चक्‍कर में फंस पति के चेहरे पर तब तेजाब फेंका, जब वह सो रहा था. कोर्ट ने महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई है.

तलाक से इनकार किया तो पति के चेहरे पर फेंका तेजाब, कोर्ट ने दी उम्रकैद की सजा
  • उत्तर प्रदेश की फर्स्ट ट्रैक कोर्ट ने पति पर तेजाब फेंकने वाली महिला को उम्रकैद और जुर्माना सुनाया
  • आरोपी महिला ने पति पर हत्या के इरादे से गहरी नींद में होने पर तेजाब फेंका था जिससे उसकी आंखों की रोशनी चली गई
  • घटना एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और तलाक की अनबन के चलते हुई थी, जिसमें महिला तलाक चाहती थी जबकि पति नहीं चाहता था
संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की फार्स्‍ट ट्रैक कोर्ट ने पति पर तेजाब फेंकने की दोषी महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. महिला ने अपने पति पर उस समय तेजाब फेंका था, जब वह गहरी नींद में सो रहा था. इस दर्दनाक घटना में पति का चेहरा बिगड़ गया और उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई थी. मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का है. पत्‍नी तलाक चाहती थी, लेकिन पति ऐसा नहीं चाहता था. ऐसा विवाद इतना बढ़ गया कि पत्‍नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लोगों की रूह कांप गई. 

पति को जान से मारने के लिए फेंका तेजाब!

चंदौसी के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित अदालत) गोपाल जी ने मामले में आरोपी कहकशां (30) को 27 मई को दोषी करार देते हुए सजा के एलान के लिए सोमवार की तारीख तय की थी. विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, घटना सात मार्च 2025 को नखासा थाना क्षेत्र में हुई थी, जब कहकशां ने अपने पति मुजफ्फर (35) पर हत्या के इरादे से उस समय तेजाब फेंका था, जब वह गहरी नींद में सो रहा था. 

कहकशां के इरादे साफ थे...

वकील ने बताया कि कहकशां के इरादे साफ थे, वो मुजफ्फर को खत्‍म करना चाहती थी. कहकशां का इरादा सिर्फ पति को डराना नहीं था. इसलिए जब मुजफ्फर ने पहले हमले के बाद भागने की कोशिश की, तो कहकशां ने कथित तौर पर उस पर दोबारा तेजाब फेंक दिया. इस हमले से उसका चेहरा पूरी तरह से जल गया. तेजाब उसकी दोनों आंखों में भी चला गया, जिससे आंखों की रोशनी चली गई. इसके बाद कहकशां अपने पति को तड़पता हुआ, वहीं पर छोड़ गई. बताया जा रहा है कि कहकशां और मुजफ्फर के दो बच्‍चे हैं. इसलिए मुजफ्फर पति को तलाक देना नहीं चाहते थे. लेकिन कहकशां के नापाक इरादों ने इस परिवार को बर्बाद कर दिया.     

ये भी पढ़ें :- कारोबारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या, दोनों कान भी काटे; गुस्साए व्यापारियों ने किए बाजार बंद

उम्रकैद की सजा और 1.75 लाख रुपये का जुर्माना 

नरेंद्र कुमार यादव के अनुसार, "तेजाब हमले में मुजफ्फर का पूरा चेहरा खराब हो गया और उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई. उन्होंने बताया कि कहकशां का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था और वह मुजफ्फर से तलाक लेना चाहती थी, लेकिन मुजफ्फर इसके लिए तैयार नहीं था. इसलिए कहकशां ने पति मुजफ्फर पर तेजाब फेंक दिया. यादव ने बताया कि अदालत ने अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कहकशां को उम्रकैद की सजा सुनाई और उस पर 1.75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 

ये भी पढ़ें :- सो रही युवती पर खिड़की से फेंका तेजाब, एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की दरिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP COURT, ACID ATTACK, Acid Attack On Husband, UP Woman Gets Life Term
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com