- मुंबई के अक्सा बीच पर 17 साल का लड़का तेज लहरों में डूब गया और उसकी तलाश जारी है
- हादसा नेवल बेस और शीतला देवी मंदिर के बीच हुआ, जहां लड़का इंस्टाग्राम रील देखकर गया था
- फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और नौसेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोज अभियान शुरू किया
आग और पानी से कभी नहीं खेलना चाहिए, ये कहावत तो कई बार सुनी ही होगी. मुंबई के अक्सा बीच का भयावह वीडियो देख आप भी यही कहेंगे. दरअसल एक 17 साल का लड़का बीच समुद्र में तेज लहरों के बीच डूब गया. माजिद खान ने मलाड हिडन बीच की एक रील इंस्टाग्राम रील देखी थी. उसे देखवने के बाद उसकी भी बीच पर जाने की इच्छा हुई.
समुद्र में डूबा 17 साल का लड़का
यह हादसा हमला नेवल बेस और शीतला देवी मंदिर के बीच हुआ. 17 साल का लड़का इंस्टा रील में बीच की खूबसूरती देखकर शुक्रवार शाम को वहां घूमने गया था और अचानक वह डूब गया. शाम करीब 3:53 बजे दमकल विभाग को इस घटना की सूचना मिली. फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और नौसेना की टीम ने वहां पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. लड़के की तलाश अब तक जारी है.
इंस्टाग्राम रील देख मुंबई के अक्सा बीच घूमने पहुंचा 17 साल का माजिद, समुद्र में डूबा#Mumbai pic.twitter.com/ZkKjR00mhI
— NDTV India (@ndtvindia) June 27, 2026
इंस्टाग्राम रील देखकर अक्सा बीच घूमने गया था
माजिद के दोस्तों और परिजनों का दावा है कि इंस्टाग्राम पर "मलाड हिडन बीच" की रील देखकर वह उस जगह पर गया था. वहीं MNS नेता दिनेश साल्वी ने सर्च ऑपरेशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि डूबते लड़के को बचाने में देरी की गई. उन्होंने कहा कि बचाव कार्य के लिए गई एक नाव भी पानी में डूब गई थी. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें-भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन बनी म्यूजिक कॉन्सर्ट, अंकल का गाना सुन मुस्कुरा उठे यात्री, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं