विज्ञापन

मुंबई लोकल में मर्डर, दरवाजा बंद करने के विवाद में चलती ट्रेन में युवक को चाकू से गोदा, मौत

बारिश के दौरान दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में यात्री मयंक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

मुंबई लोकल में मर्डर, दरवाजा बंद करने के विवाद में चलती ट्रेन में युवक को चाकू से गोदा, मौत
आरोपी ने कथित तौर पर यात्री मयंक लोहार के पेट में चाकू घोंप दिया.

Mumbai Local Train Murder: मुंबई लोकल ट्रेन से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक युवक ने 22 वर्षीय यात्री पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान मयंक लोहार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, कांदिवली और बोरीवली स्टेशन के बीच भारी बारिश हो रही थी. इसी दौरान लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई. 

एक यात्री ने दूसरे पर चाकू से किया हमला

वेस्टर्न रेलवे पुलिस के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ यात्रियों ने आरोपी के साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट से बौखलाए आरोपी ने अपने बैग से चाकू निकाला और मयंक लोहार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में मयंक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लोकल से फरार हो गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

खून से लथपथ मयंक को देखकर यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को अंजाम देने के बाद बोरीवली स्टेशन पर ट्रेन पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी ट्रेन से उतरा और मौके से फरार हो गया. हालांकि रेलवे पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान कर ली है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल बोरीवली जीआरपी GRP पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

(मुंबई लोकल से रुत्तिक गणकवर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 2004 कॉल, 238 घंटे बातचीत.... केतन को धक्का देने वाली सिया और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर खुले कई और राज

ये भी पढ़ें: मुंबई में रेड अलर्ट, मॉनसून की 24 घंटे बारिश से हाहाकार, लोकल ट्रेन पर असर, दादर,बांद्रा, अंधेरी तक ट्रैफिक ठप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Murder, Mumbai News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com