सोशल मीडिया पर मुंबई लोकल ट्रेन का एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. रोजाना की भागदौड़ और भीड़भाड़ के बीच एक यात्री ने ऐसा माहौल बना दिया कि पूरा कोच संगीत से गूंज उठा. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि सफर में ऐसे पल हर किसी का दिन बना सकते हैं. इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
लोकल ट्रेन में गूंजा फिल्म 'दीवार' का मशहूर गाना
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पूरे दिल से फिल्म 'दीवार' का मशहूर गाना 'कह दूं तुम्हें या चुप रहूं, दिल में मेरे आज क्या है...' गा रहे हैं. उनकी आवाज सुनकर कोच में मौजूद दूसरे यात्री भी उनका साथ देने लगते हैं. देखते ही देखते पूरे कोच छोटे से म्यूजिकल कॉन्सर्ट में बदल गया.
यात्रियों ने भी दिया भरपूर साथ
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कई यात्री गाने का आनंद लेते हुए शख्स के साथ सुर मिलाते हैं. किसी के चेहरे पर मुस्कान है तो कोई मोबाइल से इस खूबसूरत पल को रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bihari_blogger_mumbai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 656 से ज्यादा व्यूज और 52 लाइक्स मिल चुके हैं. लगातार लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं.
कमेंट में लोगों ने लुटाया प्यार
वीडियो पर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि ऐसे सफर यादगार बन जाते हैं. कुछ ने शख्स की आवाज की तारीफ की, तो कई यूजर्स ने कहा कि मुंबई लोकल सिर्फ सफर नहीं, बल्कि रोज नई कहानियों और खूबसूरत पलों का भी नाम है. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: बंदरिया के कहने पर बेबी बंदर ने लौटाया फोन, उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह प्यारा वीडियो
यह भी पढ़ें: बंदर की इस हरकत ने लूट ली महफिल, रेलिंग पर स्टंट देख लोग नहीं रोक पाए हंसी, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: बिहार में लग्जरी और अमेरिका में आम बात... युवक ने बताया दोनों देशों की जिंदगी का बड़ा फर्क, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं