विज्ञापन

Twisha Sharma Case: जिम्नास्टिक हुक से लटका था शव, उस जगह की सामने आई तस्वीर; गिरिबाला को पुलिस ने सौंपा नोटिस

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की शुक्रवार को हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गई. वहीं, पति समर्थ को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी. उधर, पुलिस ने गिरिबाला को हाईकोर्ट का नोटिस भी थमा दिया है.

Twisha Sharma Case: जिम्नास्टिक हुक से लटका था शव, उस जगह की सामने आई तस्वीर; गिरिबाला को पुलिस ने सौंपा नोटिस
ट्विशा शर्मा का छत पर मिला था लटका हुआ शव.

Twisha Sharma Update News: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी, जहां दो दिन की रिमांड मांगेगी. दूसरी ओर पुलिस ने समर्थ की मां पूर्व जज गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस सौंप दिया है, जिसमें उन्हें 25 मई को पेश होने के लिए कहा है. इसके साथ ही पुलिस की एक टीम गिरिबाला सिंह के घर की छत पर भी पहुंची है, जहां बहू ट्विशा शर्मा का शव फांसी पर लटका मिला था.

जबलपुर में समर्थ ने किया था सरेंडर

पत्नी ट्विशा की मौत के बाद से फरार समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था. वह 10 दिन से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था. उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन बाद में उसने वापस ले ली. फिर सरेंडर करने पहुंच गया. वहां जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया और भोपाल पुलिस को सौंप दिया. फिर भोपाल पुलिस उसे रात के 2 बजे कटारा हिल्स थाने ले आई. अब शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भोपाल पुलिस कोर्ट में समर्थ की दो दिन की रिमांड की मांग करेगी, ताकि उससे कई सवालों के जवाब पता किए जा सकें.

वकीलों की टीम गिरिबाला के घर पहुंची

सुबह लगभग 10 बजे गिरिबाला के घर वकीलों की एक टीम पहुंची, जहां उनके साथ चर्चा की गई. बता दें कि गिरिबाला सिंह का जो वकील केस लड़ रहा था, उसने केस छोड़ दिया है, जिसके बाद कहा जा रहा था कि गिरिबाला सिंह खुद अपना केस लड़ेंगी, लेकिन एनडीटीवी से परिवार ने साफ इनकार कर दिया कि ऐसी कोई प्लान नहीं है.

25 मई को अपना पक्ष रखें गिरिबाला सिंह- हाईकोर्ट

वहीं, सुबह लगभग साढ़े 10 बजे पुलिस की एक टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची, जहां उन्हें हाईकोर्ट का नोटिस तामील किया गया. गिरिबाला सिंह पर पुलिस ने शनिवार को हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान आरोप लगाया था कि वह मामले में सहयोग नहीं कर रही हैं. साथ ही ट्विशा के परिजनों ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द करने की मांग की थी. अब इस मामले में हाईकोर्ट ने गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया था और उन्हें 25 मई को हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए कहा. वही नोटिस भोपाल पुलिस ने गिरिबाला सिंह को सौंपा है.

पुलिस की एक टीम घटनास्थल की जांच कर रही

ट्वीशा के ससुराल में घर की छत की तस्वीर भी सामने आई है, जहां उसका शव लटका मिला था. पुलिस फांसी वाली जगह को नाप रही है. बता दें कि तस्वीर में उस जगह पर ही जिम्नास्टिक हुक से बेल्ट में ट्विशा का शव लटका मिला था.

रविवार को भोपाल आ सकती है दिल्ली एम्स की टीम

ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मंजूरी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दे दी. इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम रविवार को भोपाल आ सकती है. ट्वीशा की मौत को शनिवार को 12 दिन हो चुके हैं. अभी उसका शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा गया है. इन 12 दिनों में ट्वीशा का शव को न्यूनतम तापमान की जरूरत के चलते दो बार शिफ्ट किया गया.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com