- भोपाल के छोला इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या और आत्महत्या का मामला सामने आया है
- नरेंद्र साहू का शव रेलवे ट्रैक पर मिला जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के शव घर में लहूलुहान हालत में थे
- मृतकों में नरेंद्र साहू, उनकी पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग मां शामिल हैं, जिनकी उम्र और नाम पुलिस ने बताए हैं
भोपाल के छोला इलाके से बड़ी घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. जिसमें एक शव रेलवे ट्रेक पर मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लग रहा है. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने अपने ही परिवार के कुछ लोगों की हत्या के बाद खुद सुसाइड कर लिया. हालांकि यह शुरुआती जांच का मामला है, पुलिस घटना की जांच में जुटी है. लेकिन इस मामले के बाद इलाके में हर कोई हैरान रह गया.
भोपाल के सूखी सेवनिया क्षेत्र में मिला शव
शुरुआती जांच के मुताबिक नरेंद्र साहू का शव सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां के रेलवे ट्रैक पर मिला है. सूत्रों की माने तो पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नरेंद्र साहू उम्र 35 साल, उसके पत्नी और 2 बच्चों के अलावा बुजुर्ग मां का शव घर में मिला है. शुरुआती जांच के मुताबिक पहली नजर में यह मामला परिवार की हत्या के बाद खुद आत्महत्या का लग रहा है. मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. पुलिस फिलहाल मामले के सभी संभावित पहलुओं और थ्योरी पर गहराई से जांच आगे बढ़ा रही है.
भोपाल में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, रेलवे ट्रैक पर मिला एक शव देखिए 'दोपहर खबर' सिक्ता देव के साथ #SiktaDeoNDTV | #DopharKhabar | @DeoSikta | #Bhopal https://t.co/yeuYJll65F
— NDTV India (@ndtvindia) November 2, 2026
पुलिस मामले में आसपास रहने वाले पड़ोसियों से भी पूछताछ की है. यह सामूहिक हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या का मामला है. इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. क्योंकि घर के मुखिया का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है. जबकि बाकि सदस्यों के शव घर में मिले हैं, जो लहूलुहान हालत में थे. आसपास खून पड़ा हुआ था. ऐसे में पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ेंः MP में शराब माफिया ने TI को कुचला, देवास के खातेगांव की घटना, इंदौर-बैतूल हाईवे पर रोक रहे थे तस्करी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं