WWE स्टार ब्रॉनसन रीड की 38 साल की उम्र में दुखद मौत से रेसलिंग की दुनिया को झटका लगा है. यह दिल तोड़ने वाली खबर ऐसे समय में आई है जब रीड और उनकी पत्नी अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे थे, जिससे उनके परिवार के लिए यह नुकसान और भी ज्यादा गहरा हो गया है. अपनी मौत से ठीक दो हफ्ते पहले, रीड एक रेसलिंग सेगमेंट में नजर आए थे, जिसमें ओबा फेमी, ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी भी शामिल थे. रीड अपने साथियों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन ओबा फेमी ने उन्हें रोक दिया और रिंग के पास रखे उपकरणों के ढेर पर उठाकर फेंक दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए थे.
बता दें कि क्राउन ज्वेल में चोटिल होने के बाद रीड को सऊदी अरब में रुकना पड़ा था. WWE के मेडिकल स्टाफ के भी कई सदस्य वहीं रुके थे. खबर आई थी कि उनकी पसलियां टूट गई हैं, फेफड़े में छेद होने की बात भी सामने आई थी
ब्रॉनसन रीड की मौत के कारणों के बारे में एक कंटेंट क्रिएटर ने विस्तार से जानकारी दी है. उनका कहना है कि उन्हें यह जानकारी WWE स्टार के परिवार के सदस्यों से मिली है. 'स्मार्टेस्ट मार्क अलाइव' (जो X पर @thesmartmark के नाम से जाने जाते हैं) ने दावा किया कि 'क्राउन ज्वेल' इवेंट के दौरान लगी चोटों के लिए सऊदी अरब में सर्जरी कराने के बाद, रीड को इन्फेक्शन हो गया और उनके शरीर में ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) बन गए. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने रीड को वापस अमेरिका भेजने का इंतजाम किया था, लेकिन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
WWE ने पुष्टि की है कि 38 साल की उम्र में मेडिकल दिक्कतों के कारण रीड की मौत हो गई, लेकिन उन्होंने इस दावे की पुष्टि नहीं की है और न ही मौत के सटीक मेडिकल कारण का खुलासा किया है. ब्रॉनसन रीड के अचानक जाने से दुनिया भर के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया है. वे रीड को रिंग में उनके दमदार प्रदर्शन और उनके शानदार व्यक्तित्व के लिए याद कर रहे हैं. उनकी असामयिक मौत से पूरी रेसलिंग दुनिया सदमे में है, और साथी रेसलर्स तथा फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे . रीड के परिवार में उनकी पत्नी हैं, जो अभी गर्भवती हैं. इस वजह से उनके चाहने वालों के लिए यह दुखद नुकसान और भी ज्यादा भावुक कर देने वाला है.
यह भी पढ़ें | कैच छूटते ही कमेंट्री बॉक्स में भड़के सुनील गावस्कर, निराशा में मेज पर दे मारा मुक्का, VIDEO
यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-5, ब्रैडमैन- हेडन ओपनर, इमरान खान कप्तान, वकार यूनुस की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुमराह क्यों रहे विकेटलेस? सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी वजह
यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर के बेटे-बहू पहुंचे 26/11 कार्यक्रम में, अर्जुन- सानिया चंडोक के लुक और सादगी पर फिदा हुए फैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं