- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजनीति में हमेशा अनुमान लगते रहते हैं, चाहे कोई टेंशन हो या न हो.
- यूपी में जो विकास हुआ है, वह डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की विजनरी लीडरशिप का परिणाम है.
- योगी ने कहा कि यूपी से बेरोजगार लोग ही दिल्ली-लखनऊ में टेंशन की बातें करते हैं और आलोचना करते हैं.
बीजेपी के दो बड़े पावर सेंटर दिल्ली-लखनऊ में अक्सर तकरार की खबरें आती रहती हैं. कहा जाता है कि दिल्ली खेमा यूपी के शीर्ष नेतृत्व से नाखुश है. विपक्षी राजनीतिक पार्टियां बराबर इस मुद्दें को उठाती है. राज्य में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शनिवार को वाराणसी में आयोजित एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस सवाल पर खुलकर जवाब दिया. यूपी सीएम से पूछा गया कि दिल्ली-लखनऊ में टेंशन की अक्सर चर्चाएं होती हैं. इस मुद्दे को आप कैसे देखते हैं...
पॉलिटिक्स ऐसी चीज, जिसमें लोग अनुमान लगाते ही हैंः सीएम
इस सवाल पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पॉलिटिक्स ऐसी चीज होती है, जिसमें कुछ न भी हो तो भी लोग अनुमान जरूर लगाएंगे. यूपी में जो बदलाव आया है, वह डबल इंजन सरकार की ताकत है. पीएम मोदी की विजनरी लीडरशिप के कारण हमें सफलता मिली है.
यूपी से बेरोजगार हो चुके लोग डिफरेंस की बात करते हैंः योगी
उन्होंने आगे कहा कि हमारी परफॉर्मेंस का आधार मोदी जी का विजन और विलपावर है. डिफरेंस की बात वो लोग करते हैं, जो यूपी से बेरोजगार हो चुके हैं. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ-दिल्ली में टेंशन की बात पर कहा कि यूपी से बेरोजगार लोग दिल्ली और लखनऊ में टेंशन की बात करते हैं. यूपी से बेरोजगार हो चुके लोगों को ऐसा कुछ कहने का हक है. मतलब कि सीएम योगी ने दिल्ली-लखनऊ में टेंशन की बात को यूपी के बेरोजगारों का जुमला बताया है.
अखिलेश के राम मंदिर दौरे पर भी बोले योगी आदित्यनाथ
इसी मंच पर योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को अपनी पिच पर आकर खेलने की चुनौती भी दी. योगी ने अखिलेश के राम मंदिर जाने की बात पर हा कि हम भी यही चाहते हैं कि वह हमारी पिच पर आकर खेलें. आपको मालूम होगा कि दो नावों की सवारी हमेशा नाविक को डुबोती है. हम चाहते हैं कि चुनाव आने से पहले वह हमारी नाव से सवारी करें.
उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि जिस अयोध्या आंदोलन का उन्होंने विरोध किया था. अब वहां जाएंगे. हमारा नारा था कि 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे'. तब ये लोग डंडे बरसाते थे. आज किस मुंह से वे अयोध्या जाएंगे. मेरा कहना है कि अयोध्या जाने के साथ ही रामभक्तों से माफी भी मांगें.
यह भी पढ़ें - ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन क्या अखिलेश की कोई चाल है? योगी ने ये क्या इशारा किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं