विज्ञापन

Twisha Sharma: दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम ने गिरिबाला के घर का किया स्पॉट वेरिफिकेशन, जिम एरिया पर फोकस

ट्विशा शर्मा केस में जांच तेज हो गई है. दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम ने भोपाल में गिरिबाला के घर पहुंचकर स्पॉट वेरिफिकेशन किया और जिम एरिया की बारीकी से जांच की. टीम ने जिम्नास्टिक रिंग और फंदे के निशानों का मिलान किया.

Twisha Sharma: दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम ने गिरिबाला के घर का किया स्पॉट वेरिफिकेशन, जिम एरिया पर फोकस

Twisha Sharma Case Bhopal Update: ट्विशा शर्मा केस में अब जांच और तेज हो गई है. दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम अचानक भोपाल पहुंची और सीधे गिरिबाला के घर जाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण किया. खास तौर पर घर के जिम एरिया और वहां लगी जिम्नास्टिक रिंग को ध्यान में रखते हुए हर पहलू को समझने की कोशिश की गई. इससे साफ है कि केस को लेकर अब कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही.

दिल्ली एम्स से आई फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने भोपाल में गिरिबाला के घर पहुंचकर जांच की. यह टीम पुलिस की मौजूदगी में घर के अंदर गई और करीब 10 मिनट तक जगह-जगह का निरीक्षण किया. टीम का मकसद घटनास्थल को खुद देखकर परिस्थिति को समझना था. दरअसल, ट्विशा ने जिम्नास्टिक हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. 

जिम एरिया पर खास फोकस

जांच के दौरान टीम सीधे घर की तीसरी मंजिल पर पहुंची, जहां जिम एरिया बना हुआ है. यहां मौजूद जिम्नास्टिक रिंग और अन्य उपकरणों को बेहद ध्यान से देखा गया. टीम ने यह समझने की कोशिश की कि घटनाक्रम में इन चीजों की क्या भूमिका हो सकती है. बता दें कि ये वहीं एरिया है जहां ट्विशा ने आत्महत्या की थी. 

निशानों और परिस्थितियों का मिलान

फॉरेंसिक टीम ने ट्विशा के गले पर मिले फंदे के निशानों का जिम में मौजूद उपकरणों से मिलान किया. उपकरणों की ऊंचाई, बनावट और स्थिति को ध्यान में रखकर जांच की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना कैसे हुई होगी. हर छोटी-छोटी बात को गौर से देखा गया.

भावुक माहौल में दी गई अंतिम विदाई

वहीं, दूसरी तरफ दूसरे पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का अंतिम संस्कार भोपाल के भदभदा विश्राम घाट पर किया गया. परिवार ने भारी मन से सभी रीति-रिवाज निभाए. ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने चिता को मुखाग्नि दी. इस दौरान मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं.

SIT की कार्रवाई लगातार जारी

इस पूरे मामले में SIT भी लगातार एक्टिव है. टीम ने गिरिबाला और उनके बेटे सिद्धार्थ को फिलहाल घर पर ही रहने के निर्देश दिए हैं. वहीं, संभावना है कि SIT जल्द ही समर्थ को लेकर घटनास्थल पर पहुंचेगी और वहां पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन करवा सकती है.

लेखक के बारे में
img
हरप्रीत कौर रीन
reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case Bhopal Update, AIIMS Forensic Team Bhopal, Twisha Sharma Gym Area Investigation, Bhopal SIT Probe Twisha Case, Twisha Sharma Case Details, Forensic Spot Verification India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com