- भोपाल में पांच महीने पहले हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI ने 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.
- चार्जशीट में ट्विशा के पति और सास पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं
- दिल्ली एम्स की रिपोर्ट में मौत फांसी लगाकर आत्महत्या बताई थी CBI ने ससुराल की प्रताड़ना को मुख्य कारण माना है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट है. पांच महीने पहले हुई इस घटना में CBI ने भोपाल की विशेष कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है. 636 पन्नों की अपनी पहली चार्जशीट में सीबीआई न सिर्फ इस केस से जुड़े रहस्य की कई परतों को खोला है. बल्कि कई अहम जानकारियां भी सामने आ सकती हैं. आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह पर CBI ने कई धाराएं लगाई हैं. पांच महीने पहले हुई यह घटना देश भर में चर्चा में रही थी. जिसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी.
CBI की चार्जशीट में क्या रहा
सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक ट्विशा के पति और सास की तरफ से शादी के बाद से ही शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना, जबरन गर्भपात और दहेज के लिए गंभीर टॉर्चर के कारण ट्विशा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जिसके बाद दोनों आरोपियों पर दहेज मृत्यु, क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में जुर्म तय किया गया है. दिल्ली एम्स की रिपोर्ट ने मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया है, लेकिन जांच एजेंसी ने ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना को मुख्य वजह माना है. सीबीआई ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को घेरते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. जिसमें
- BNS धारा 108: आत्महत्या के लिए उकसाना
- BNS धारा 80(2): दहेज मृत्यु
- BNS धारा 85: पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता
- दहेज निषेध अधिनियम: धारा 3 और 4 के तहत भी आरोप तय किए गए हैं.
ये भी पढ़ेंः ट्विशा मौत मामला: CBI जांच अंतिम दौर में, पति और सास की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ी
अब कोर्ट में होगी सुनवाई
ट्वि्शा शर्मा मामला अब कोर्ट में पहुंच चुका है. फिलहाल इस मामले के दोनों आरोपी 2 जून से पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह जेल में हैं. कानून के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर चार्जशीट पेश करना अनिवार्य होता है. अगर सीबीआई आज चार्जशीट पेश करने में चूक जाती तो आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल जाती. अब गेंद कोर्ट के पाले में है. आने वाले दिनों में दोनों पक्षों के वकील इस 636 पन्नों की चार्जशीट का अध्ययन करेंगे और अदालत में दलीलें शुरू होंगी.
क्या है ट्विशा शर्मा केस
ट्विशा शर्मा केस पूरे देश में चर्चा में रहा था. दरअसल, नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा की शादी भोपाल के समर्थ सिंह से 2025 में हुई थी. समर्थ की मां गिरिबाला सिंह मध्य प्रदेश की एक पूर्व जिला रिटायर्ड जज रही हैं. दोनों की शादी के पांच महीने बाद ही 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आलीशान घर में ट्विशा का शव संदेहास्पद परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला था. ट्विशा के ससुराल वालों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था. लेकिन उसके माता-पिता और भाई ने इसे हत्या का मामला बताया था. जिसके बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा में आया था और जांच सीबीआई को दी गई थी.
ये भी पढ़ेंः ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला की याचिका पर सुनवाई से दो महिला जजों का इनकार, केस CBI कोर्ट में ट्रांसफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं