विज्ञापन

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली एम्स से डॉक्टरों का पैनल भोपाल के लिए हुआ रवाना, कल होगा पोस्टमॉर्टम

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट सामने आया है. कोर्ट ने आरोपी पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और घटनास्थल जांच के लिए रिमांड की मांग की थी.

ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली एम्स से डॉक्टरों का पैनल भोपाल के लिए हुआ रवाना, कल होगा पोस्टमॉर्टम
  • भोपाल में ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ को कोर्ट ने सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
  • समर्थ को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुदिता गुप्ता की अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया.
  • पुलिस ने रिमांड में आरोपी के कस्टडी में रहने की जरूरत घटनास्थल व साक्ष्य जांच के लिए बताई.

Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए आरोपी पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इसके साथ ही अदालत ने समर्थ को अपना पासपोर्ट जमा करने का भी आदेश दिया है, ताकि वह जांच के दौरान देश छोड़कर न जा सके. कड़ी सुरक्षा के बीच हुई इस सुनवाई ने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

ट्वीशा शर्मा केस में परिजनों ने अंतिम संस्कार को लेकर फैसला कर लिया है. परिवार को उम्मीद है कि कल तक दूसरा पोस्टमार्टम पूरा हो जाएगा. इसके लिए ल्ली एम्स से डॉक्टरों का पैनल भोपाल के लिए रवाना हो चुका है. ऐसे में अगर रिपोर्ट समय पर आ जाती है, तो परिजन भोपाल में ही ट्वीशा का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में हैं. परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम होते ही वे उसी दिन भोपाल में अंतिम संस्कार करेंगे.

कोर्ट में भारी भीड़, सुरक्षा के बीच पेशी

समर्थ को कड़ी सुरक्षा के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनुदिता गुप्ता की अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में काफी भीड़ मौजूद रही और पुलिस अधिकारी भी पूरी सतर्कता के साथ वहां मौजूद थे. मामला संवेदनशील होने के कारण पूरे परिसर में सख्त निगरानी रखी गई.

पुलिस ने क्यों मांगी रिमांड?

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि मामले की तह तक जाने के लिए आरोपी को कस्टडी में लेना जरूरी है. पुलिस का कहना था कि घटनास्थल का दोबारा वेरिफिकेशन करना है, कुछ अहम साक्ष्य जुटाने हैं और विस्तृत बयान भी दर्ज किए जाने हैं. इन सभी कारणों से 7 दिन की रिमांड जरूरी बताई गई.

समर्थ के वकील ने किया विरोध

वहीं समर्थ के वकील ने पुलिस की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ज्यादातर जरूरी साक्ष्य पहले ही जब्त किए जा चुके हैं और लंबी रिमांड की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कोर्ट से सिर्फ एक दिन की रिमांड देने की मांग की, लेकिन अदालत ने पुलिस के तर्कों को ज्यादा उचित मानते हुए 7 दिन की रिमांड मंजूर कर दी.

पासपोर्ट जमा करने का आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने समर्थ को अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश भी दिया है. यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि आरोपी जांच के दौरान कहीं भागने की कोशिश न करे और पुलिस बिना किसी बाधा के जांच पूरी कर सके.

परिजन भी पहुंचे अदालत

सुनवाई के दौरान ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित समेत परिवार के अन्य सदस्य भी कोर्ट पहुंचे. इस केस को लेकर परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है और हर सुनवाई पर नजर बनाए हुए है.

दूसरे पोस्टमॉर्टम की तैयारी तेज

ट्विशा शर्मा केस में दूसरे पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है. दिल्ली AIIMS की विशेष मेडिकल टीम भोपाल पहुंचने वाली है. कोर्ट के निर्देश के अनुसार, मेडिकल बोर्ड का गठन AIIMS दिल्ली के निदेशक की मंजूरी से किया गया है. फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुआई में चार वरिष्ठ डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड तैयार किया गया है. यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ पोस्टमॉर्टम करेगी, ताकि मौत के कारणों को लेकर कोई भी शक बाकी न रहे.

ये भी पढ़ें-

ट्विशा की मौत के अगले दिन पार्लर में बार-बार फोन कर रही थीं सास गिरिबाला, वकील के भेष में आए लोग ले गए CCTV-NDTV EXCLUSIVE

ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम कब, शव कितने दिन तक कैसे रह सकता है सुरक्षित? फोरेंसिक एक्सपर्ट से जानिए -80 डिग्री का सच क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Twisha Sharma Case, Bhopal Husband Remand News, Samarth Police Remand, Bhopal Court Latest News, Police Remand Procedure India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com