भारत के महान दिग्गज सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को लेकर बात की है और गावस्कर ने वैभव के परिवार वालों को एक खास नसीहत भी दी है. सोनी स्पोर्ट्स पर वैभव को लेकर गावस्कर ने बात की और कहा कि 15 साल के इस खिलाड़ी को अपने खेल पर पूरा ध्यान देते रहना चाहिए और उसके परिवार वालों को हमेशा उसे एक साधारण परिवार का सदस्य समझना चाहिए.
सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी के परिवार वालों को सलाह दी और कहा. "मेरे हिसाब से यह अहम है कि वैभव का परिवार उसकी इस सफलता को किस तरह से लेता है. मैं चाहूंगा कि उसकी फैमिली उसे 'वैभव' की तरह व्यवहार करें न कि 'वैभव सूर्यवंशी' की तरह, ऐसा इसलिए क्योंकि अलग परिवार वैभव को उस वैभव सूर्यवंशी की तरह देखने लगेगा तो फिर गड़बड़ हो जाएगी. उसे परिवार में एक साधारण मेंबर की तरह की देखना चाहिए जैसा कि सचिन तेंदुलकर के लिए हुआ था"
गावस्कर ने कहा, "सचिन को उनके परिवार वालों ने परिवार का एक सदस्य के तौर पर ही देखा. सचिन के परिवार वालों ने उसके साथ साधारण तरीके से व्यवहार किया. सचिन भी 15-16 साल की उम्र में सुपरस्टार बन गए थे. पूरा भारत सचिन-सचिन कर रहा था. लेकिन सचिन की फैमिली ने उसे ग्राउंडेड रखा, मैं वैभव के लिए भी यही कहूंगा कि उसे उसकी फैमिली में जितना हो सके एक साधारण परिवार का सदस्य ही माना जाए और उसके साथ साधारण तरीके से ही व्यवहार किया जाए".
Beyond the runs, the records and the endorsements, it's all about staying grounded! 🙌 Sunil Gavaskar shares a valuable perspective on Vaibhav Sooryavanshi. Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 2nd Test, TOMORROW 3:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 27, 2026
पूर्व भारतीय कप्तान ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "देखिए उसके दोस्त बनेंगे, नए दोस्त बनेंगे. ब्रांड्- डील्स आएंगे. कॉन्ट्रैक्ट आएंगे. वह सब आएंगे. यह होता है. इसमें कोई बुराई नहीं है. लेकिन उसे यह समझना होगा कि जो भी उसके साथ हो रहा है वह सब उसके खेल की वजह से है. इसलिए उसे अपने खेल में लगातार सुधार करते रहना होगा और पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर देना होगा".
यह भी पढ़ें | देसी अंदाज में दिखीं सारा और सानिया तेंदुलकर, रांची में लड़कियों के लिए बनाएंगी स्कूल; सादगी ने जीता दिल
यह भी पढ़ें | सहवाग नंबर-1, गावस्कर नंबर-3, भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार '0' पर आउट होने वाले ओपनर
यह भी पढ़ें | ब्रैडमैन -हेडन ओपनर, नंबर 4 विव रिचर्ड्स, इमरान खान कप्तान, वकार यूनुस ने चुनी ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग -11
यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत नंबर-1, नंबर-2 बेन स्टोक्स, WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं