विज्ञापन

डेढ़ घंटे में चित्रकूट से प्रयागराज, 2 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ये 4 लेन हाईवे, मानिकपुर-रीवा, सिंगरौली तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Chitrakoot-Prayagraj Expressway: चित्रकूट से प्रयागराज का सफर अब महज 1.5 घंटे में पूरा हो जाएगा. यूपी में बनने वाले इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी दो बड़े हाईवे से होगी, जिससे पूर्वाचंल की बुंदेलखंड से कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

डेढ़ घंटे में चित्रकूट से प्रयागराज, 2 बड़े एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा ये 4 लेन हाईवे, मानिकपुर-रीवा, सिंगरौली तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी
Chitrakoot-Prayagraj Expressway: चित्रकूट प्रयागराज एक्सप्रेसवे से बढ़ेगी कनेक्टिविटी (फोटो:NDTV ग्राफिक्स)
  • प्रयागराज और चित्रकूट के बीच प्रस्तावित 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से यात्रा का समय डेढ़ घंटे हो जाएगा.
  • यह एक्सप्रेसवे NHAI तहत भारतमाला परियोजना का हिस्सा है और धार्मिक कॉरिडोर में शामिल होगा.
  • एक्सप्रेसवे का मार्ग राजापुर के पास से शुरू होकर प्रयागराज रिंग रोड पर समाप्त होगा.

यूपी के प्रयाराज से चित्रकूट के बीच 3 घंटे का सफर अब 1.5 घंटे में पूरा हो जाएगा. दोनों शहरों के बीच बनने वाले प्रस्तावित 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से यूपी से एमपी तक कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है. इस एक्सप्रेसवे से यूपी के पूर्वांचल से बुंदेलखंड तक सीधा सफर मिलेगा, क्योंकि यह गंगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा, जबकि यह यह आगे रीवा, सिंगरौली से होते हुए यूपी को मध्य प्रदेश से भी जोड़ देगा. जिससे यात्रियों के समय में बचत होगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस परियोजना पर अब काम तेज कर दिया है. इस परियोजना को भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जाएगा, जो यूपी के धार्मिक कॉरिडोर में भी शामिल है. इसके बनने से न सिर्फ चित्रकूट धाम और प्रयागराज के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि पूरा बुंदेलखंड पूर्वांचल से सीधे जुड़ जाएगा.

राजापुर के पास से शूरू होगा एक्सप्रेसवे

NHAI के मुताबिक चित्रकूट से प्रयागराज के बीच प्रस्तावित यह एक्सप्रेसवे राजापुर के पास NH-731A से शुरू होगा और प्रयागराज रिंग रोड पर खत्म होगा. बीच में यह प्रयागराज के यमुनापार इलाके के बारा, करछना और मेजा जैसे इलाकों को भी कवर करेगा. जिससे चित्रकूट से आने वाला श्रद्धालु सीधे प्रयागराज रिंग रोड पर उतरेगा और वहां से गंगा एक्सप्रेसवे, प्रयागराज-रीवा हाईवे या शहर की तरफ आसानी से जा सकेगा. NHAI की योजना के हिसाब से यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर कुल 49.655 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर करीब 3,820.96 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. 

चित्रकूट-प्रयागराज हाईवे का रूट

  • राजापुर
  • चित्रकूट 
  • भरतकूप
  • मऊ 
  • मानिकपुर
  • प्रयागराज
Latest and Breaking News on NDTV

गंगा और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

प्रयागराज रिंग रोड पर यह खत्म होगा. इससे शहर में बिना घुसे गंगा एक्सप्रेसवे और अन्य हाईवे पर जा सकेंगे. प्रयागराज से आगे चलकर यह परियोजना 249 किलोमीटर लंबे चित्रकूट-प्रयागराज-वाराणसी ग्रीनफील्ड हाईवे का हिस्सा बनेगी. जिससे चित्रकूट से मिर्जापुर होते हुए वाराणसी का सफर भी महज 2.5 घंटे में पूरा हो जाएगा. प्रयागराज में यह मेरठ से आने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा. जिससे पश्चिमी यूपी से बुंदेलखंड तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी. 

चित्रकूट की तरफ यह 15.172 किलोमीटर लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे भरतकूप से अहमदगंज तक बनेगा, जिसकी लागत करीब 1008 करोड़ है. यानी चित्रकूट से इटावा, आगरा, लखनऊ तक का रास्ता आसान हो जाएगा. इसके अलावा यह प्रयागराज-रीवा और प्रयागराज-सिंगरौली हाईवे से भी जोड़ेगा, जिससे मध्य प्रदेश की तरफ भी कनेक्टिविटी मजबूत होगी. 

2027 में शुरू हो सकता है काम

चित्रकूट-प्रयागराज के बीच प्रस्तावित 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस परियोजना के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मांगी है, मंजूरी मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया तेज होगी. अधिकारियों का कहना है कि मंडल स्तर पर अलाइनमेंट पर फैसला हो चुका है. अब पर्यावरण मंजूरी ही अगला बड़ा पड़ाव है. 2031 में होने वाले प्रयागराज कुंभ तक इसे पूरा करने की योजना पर काम किया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः रायपुर से विशाखापत्तनम का सफर 6 घंटे में, 465 KM के एक्सप्रेसवे का 96 प्रतिशत काम पूरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prayagraj Expressway, Chitrakoot Expressway, Purvanchal Expressway, Bundelkhand Expressway, UP Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com