दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स ने एक दिलचस्प सवाल का जवाब दिया है जिसे फैन्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, कॉमेडियन और क्रिकेट विशेषज्ञ विक्रम साठे के शो में महान विवियन रिचर्ड्स से एक सवाल किया गया था जो अब वायरल हो रहा है. शो में विक्रम साठे ने विवियन रिचर्ड्स से पूछा, अगर आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए, क्रीज पर विराट कोहली-क्रिस गेल मौजूद हैं. तो ऐसे में आप किस गेंदबाज को थमाएंगे आखिरी ओवर? इस सवाल पर विवियन रिचर्ड्स ने सीधे तौर पर जवाब दिया और कहा, "मेरे लिए वह गेंदबाज "बिग बर्ड" जोएल गार्नर होंगे."
जोएल गार्नर को "बिग बर्ड" क्यों कहा जाता
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जोएल गार्नर को "बिग बर्ड" उपनाम मिला, उनकी हाइट 6 फीट 8 इंच थी. जिसके कारण ही उन्हें "बिग बर्ड" का उपनाम दिया दया था. जब गार्नर गेंदबाजी करने के लिए दौड़ते थे, तो उनकी विशाल कद-काठी और लंबे कदम उन्हें किसी बड़े पक्षी जैसा दिखाते थे, इसी वजह से उनके साथियों और फैन्स ने उन्हें यह मशहूर उपनाम दिया.
गार्नर अपने दौर के सबसे खूंखार तेज गेंदबाजों में से एक थे. अपनी लंबाई की बदौलत वे गेंद को काफी बाउंस कराते थे. जिससे बल्लेबाजों के लिए खेलना बेहद मुश्किल हो जाता था. वे माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबर्ट्स, मैल्कम मार्शल और कॉलिन क्रॉफ्ट जैसे महान खिलाड़ियों के साथ वेस्टइंडीज के उस घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा थे.
"बिग बर्ड" उपनाम मैदान पर गार्नर के खौफनाक अंदाज की पहचान बन गया और यह क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित उपनामों में से एक है. जोएल गार्नर अपने करियर में 58 टेस्ट मैचों में 259 विकेट लिए हैं, वहीं, 98 वनडे में 146 विकेट लेने में सफलता हासिल की है.
यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-5, ब्रैडमैन- हेडन ओपनर, इमरान खान कप्तान, वकार यूनुस की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया क्यूट पप्पी, रिएक्शन देखकर फैंस बोले- 'वाह, क्या सरप्राइज है!'
यह भी पढ़ें | सचिन तेंदुलकर के बेटे-बहू पहुंचे 26/11 कार्यक्रम में, अर्जुन- सानिया चंडोक के लुक और सादगी पर फिदा हुए फैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं