विज्ञापन

MP में छिपे थे 13 बांग्लादेशी घुसपैठिए, हिरासत में लेकर सभी को डिपोर्ट करने बॉर्डर रवाना हुई क्राइम ब्रांच

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 3-4 अगस्त की रात शहर के संवेदनशील इलाकों में झुग्गियों में छिपकर रह रहे 13 बांग्लादेशी नागरिकों (4 बच्चों समेत) को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद अब इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है.

MP में छिपे थे 13 बांग्लादेशी घुसपैठिए, हिरासत में लेकर सभी को डिपोर्ट करने बॉर्डर रवाना हुई क्राइम ब्रांच
ग्वालियर में 13 बांग्लादेशी घुसपैठिये पकड़े, 20 दिन पूछताछ के बाद बॉर्डर भेजे
NDTV
  • 3-4 अगस्त की रात चार अलग-अलग इलाकों में क्राइम ब्रांच ने मारा था छापा.
  • 20 दिन तक पूछताछ और दस्तावेजों का सत्यापन किया.
  • पहचान छिपाकर रहने, भारत में प्रवेश और स्थानीय संपर्कों की जांच की गई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में भी अवैध बांग्लादेशी नागरिक (Illegal Bangaleshi Citizens) पहचान छिपाकर रह रहे हैं, जो पहले भी कई बार पकड़े जा चुके हैं और प्रशासन ने इस बार भी घुसपैठियों को पकड़ा है. एमपी की ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने शहर के अलग-अलग इलाकों से चार बच्चों समेत 13 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था.

करीब 20 दिन तक पूछताछ और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सोमवार रात पुलिस की विशेष टीम सभी को सुरक्षा घेरे में लेकर बांग्लादेश बॉर्डर के लिए रवाना हुई. बॉर्डर पर प्रक्रिया, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा.

3-4 अगस्त की रात दी दबिश

पुलिस के अनुसार, सभी संदेही ग्वालियर के अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में झुग्गियों में पहचान छिपाकर रह रहे थे. सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने 3-4 अगस्त की रात चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी. वहां से महिला और बच्चों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया था.

20 दिन तक पूछताछ

हिरासत में लेने के बाद बांग्लादेशी नागरिकों से 20 दिन तक पूछताछ की और दस्तावेजों का सत्यापन किया.  क्राइम ब्रांच ने सभी संदेहियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र, भारत में प्रवेश और स्थानीय संपर्कों से जुड़ी जानकारी की जांच की. कानूनी औपचारिकताएं और शुरुआती जांच पूरी होने के बाद डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई.

पुलिस की विशेष टीम 13 संदेहियों को लेकर सोमवार रात बांग्लादेश सीमा के लिए रवाना हुई. सीमा पर बीएसएफ और संबंधित एजेंसियों के सहयोग से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- पिछले महीने डिपोर्ट हुई बांग्लादेशी महिला अवैध तरीके से आई वापस! मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bangladeshi Citizens Deported, Bangladeshi Arrested, Gwalior Crime Branch, Gwalior Police, Bangladeshi Infiltrators
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com