- मुंबई पुलिस ने 27 साल की बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है.
- पुलिस के मुताबिक, महिला को पिछले महीने बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया था.
- पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह दोबारा भारत में कैसे दाखिल हुई.
मुंबई पुलिस ने 27 साल की एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है. महिला पर आरोप है कि वह बांग्लादेश भेजे जाने के एक महीने बाद ही गैर-कानूनी तरीके से भारत में दोबारा दाखिल हो गई. जानकारी के मुताबिक, उसके पास वैध यात्रा दस्तावेजों भी नहीं है. ऐसी स्थिति में भी वह मुंबई में रह रही थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गामदेवी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान नादिरा सुल्ताना के तौर पर हुई है.
महिला पर आरोप है कि वह गैर-कानूनी रास्ते से देश में दाखिल होने के बाद बिना जरूरी दस्तावेजों के भारत में रह रही थी. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह दोबारा भारत में कैसे दाखिल हुई और इस काम में किसने उसकी मदद की थी.
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला अपनी पहचान और पते के बारे में साफ जानकारी नहीं दे पाई. उसके जवाबों पर शक होने के बाद, उसे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया. जांच में पुलिस को पता चला कि उसके पास भारत में रहने के लिए जरूरी वैध दस्तावेज नहीं थे. इसके बाद उसके दस्तावेजों और पुराने रिकॉर्ड की जांच की गई.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का दिल्ली दौरा! अगल हफ्ते PM मोदी और तारिक रहमान की हो सकती है मुलाकात
पिछले महीने भेजा गया था 'वतन'
पुलिस के मुताबिक, सुल्ताना को पिछले ही महीने भारत से उसके वतन बांग्लादेश वापस भेजा गया था. आरोप है कि वापस भेजे जाने के बाद वह गैर-कानूनी रास्ते से भारत लौटी और फिर मुंबई पहुंच गई. जांच के दौरान महिला के मोबाइल फोन, कॉन्टैक्ट्स और यात्रा से जुड़ी डीटेल्स की भी जांच की जा सकती है.
महिला के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है. जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Opinion: बांग्लादेश भी हो सकता है मक्का संधि का हिस्सा? तुर्की कैसे भारत के खिलाफ बिछा रहा बिसात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं