विज्ञापन

एक बार चार्ज, 296 किमी तक टेंशन-फ्री, Bajaj के इस ऑटो से बढ़ेगी कमाई, पूरे दिन चलाने पर भी नहीं होगी थकान

अगर आप अपनी कमाई बढ़ाना चाहते हैं तो Bajaj की इलेक्ट्रिक ऑटो WEGO P9018 खरीद सकते हैं. इसकी कीमत ₹4.41 लाख से शुरू होती है. इसमें आपको 296KM की बंपर रेंज मिलेगी.

एक बार चार्ज, 296 किमी तक टेंशन-फ्री, Bajaj के इस ऑटो से बढ़ेगी कमाई, पूरे दिन चलाने पर भी नहीं होगी थकान

ऑटो चालकों की कमाई सीधे उनकी गाड़ी से जुड़ी होती है. अगर ऑटो का मेंटनेंस ज्यादा होगा तो उनकी कमाई कम हो सकती है. पेट्रोल-CNG के बढ़ते दामों की वजह से बाजार में Electric Three-Wheelers बढ़िया ऑप्शन बनकर उभरा है. बजाज ने कुछ समय पहले ऐसी ही एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च की थी. ये ऑटो चालकों को बंपर कमाई का मौका दे सकता है. हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक ऑटो Bajaj WEGO P9018 की. इसमें पेट्रोल या सीएनजी भराने का झंझट नहीं रहता है. कंपनी के अनुसार, इसकी सबसे बड़ी खासियत 296 किलोमीटर का प्रमाणित माइलेज या रेंज है. इसके लिए इसमें 17.7 kWh का बैटरी पैक है. दिल्ली में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.41 लाख से 4.58 लाख के बीच रखी गई है.

Bajaj WEGO P9018 के फीचर्स

ड्राइवर्स के सफर को पूरी तरह टेंशन-फ्री और आरामदायक बनाने के लिए बजाज ने इस गाड़ी में कई बदलाव किए हैं. इसमें 17.7 kWh की बड़ी लिथियम-आयन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है. इसे खासतौर से व्यावसायिक और हैवी यूज के लिए तैयार किया गया है. ये धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए कड़े IP67 सुरक्षा मानकों से लैस है. इस गाड़ी के ऑन-बोर्ड चार्जर की मदद से बैटरी मात्र 4 घंटे से भी कम समय में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है, जबकि इसे पूरा 100% चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है.

सफर के दौरान जैसे ही चालक ब्रेक लगाता है या गाड़ी की गति धीमी होती है, इसका एडवांस मोटर एक जनरेटर की तरह काम करके पैदा होने वाली एनर्जी को वापस बैटरी में भेज देता है, जिससे वास्तविक रेंज और बढ़ जाती है. आम इलेक्ट्रिक ऑटो में मिलने वाले सिंगल-स्पीड फिक्स्ड गियरबॉक्स से अलग, बजाज ने इसमें पहली बार एक मॉडर्न 2-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है. ये अलग-अलग रास्तों और परिस्थितियों के अनुसार मोटर की पावर को खुद व्यवस्थित करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पहाड़ी रास्तों और फ्लाईओवर पर बेजोड़ परफॉर्मेंस

कंपनी का दावा है कि तंग शहरी फ्लाईओवर्स और ग्रामीण इलाकों की खड़ी चढ़ाई पर यात्रियों को लेकर गाड़ी चलाना अब आसान होगा. इसमें एक एडवांस पीएमएस मोटर लगाई गई है जो 6.2 kW की पावर और 40 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. ये ऑटो पूरे 36% की चढ़ाई कैपिसिटी के साथ आता है, जिसका मतलब है कि फुल सवारी और सामान लोड होने के बाद भी ये किसी भी फ्लाईओवर या खड़ी पहाड़ी सड़क पर बिना पीछे लुढ़के बेहद आसानी से चढ़ जाएगा.

ड्राइवर्स की सुविधा के लिए इसमें Eco, पावर, Climb और आसानी से पीछे करने के लिए पार्क असिस्ट जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. इसके अलावा, ढलान पर पीछे लुढ़कने से बचाने के लिए हिल होल्ड असिस्ट, पलटने से बचाने के लिए रोलओवर डिटेक्शन और कड़ी सुरक्षा के लिए मजबूत मोनोकॉक मेटल चेसिस दिया गया है.

चालक और यात्रियों के लिए शानदार केबिन

लंबी शिफ्ट के दौरान होने वाली थकान को दूर करने के लिए इसके केबिन स्पेस को बहुत बड़ा और आरामदायक बनाया गया है. इस ऑटो की कुल लंबाई 3,095 मिमी, चौड़ाई 1,490 मिमी, ऊंचाई 1,855 मिमी और व्हीलबेस 2,039 मिमी है. खराब रास्तों से सुरक्षा के लिए इसमें 180 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. आरामदायक सवारी के लिए इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में हेलिकल कॉइल स्प्रिंग के साथ स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है. जो ट्रेडिशनल के मुकाबले गड्ढों के झटके को पूरी तरह सोख लेते हैं. मजबूत पकड़ के लिए इसमें चौड़े और बड़े 130/80 R12 आकार के रेडियल ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं.

ड्राइवर के लिए इसमें एक क्लियर डिजिटल एलसीडी क्लस्टर, स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, सुरक्षित लॉक होने वाला ग्लोव बॉक्स, बोतल होल्डर, शानदार केबिन लैंप और प्रीमियम ड्यूल-टोन आरामदायक सीटें दी गई हैं. गाड़ी की लाइव लोकेशन और हेल्थ पर नजर रखने के लिए इसमें कंपनी की तरफ से एडवांस कनेक्टेड टेलीमैटिक्स का पूरा सपोर्ट दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Pulsar पर धमाकेदार ऑफर! दशहरा से पहले भरभरा कर गिरे दाम, फ्री मिल रही 5 सर्विसिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bajaj, Bajaj Auto, Car, Bajaj Auto Buyback
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com