विज्ञापन

जहरीली शराब: योगी की पुलिस ने सागर SP अनुराग सुजानिया को कहा 'झूठा', 2021 मुरैना कांड भी चर्चा में

सागर शराब कांड को लेकर एमपी और यूपी पुलिस आमने-सामने आ गई है. ललितपुर एसपी कालो सिंह ने एसपी अनुराग सुजानिया के उस दावे को गलत बताया है, जिसमें उन्‍होंने जहरीली शराब का यूपी कनेक्‍शन बताया था. 

जहरीली शराब: योगी की पुलिस ने सागर SP अनुराग सुजानिया को कहा 'झूठा', 2021 मुरैना कांड भी चर्चा में

सागर जहरीली शराब कांड अब एमपी-यूपी पुलिस के टकराव और सियासी मोड़ पर आ गया है. यूपी पुलिस के एसपी कालो सिंह ने सागर एसपी अनुराग सुजानिया के जहरीली शराब के ललितपुर से आने के दावे को झूठा बताया है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी एसपी अनुराग सुजानिया पर सवाल उठाते हुए उन्‍हें पद से हटाने की मांग की है. पटवारी ने कहा क‍ि 2021 के मुरैना शराब कांड 24 मौतें हुईं थी, तब भी सुजानिया ही एसपी थे. इसके बाद से यह मामला भी चर्चा में आ गया है. 

मुरैना में हुईं थी 24 से ज्‍यादा मौतें 

दरअसल, साल 2021 में मुरैना जिले में जहरीली शराब से 24 से अधिक लोगों की मौत हुई थी. उस समय अनुराग सुजानिया ही जिले के एसपी थे. मामले की जांच के बाद तत्कालीन सरकार ने सुजानिया को पद से हटा दिया था. अब सागर जिले में बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई, 80 से अधिक लोग बीमार हैं. 

तीन महीने पहले ही सागर आए हैं सुजानिया

वर्तमान में सागर एसपी अनुराग सुजानिया ही सागर के एसपी हैं. खास बात यह है कि सुजानिया को इस पद की जिम्मेदारी संभाले करीब तीन महीने ही हुए हैं और यह कांड हो गया. जिसके बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सुजानिया को पद से हटाने की मांग की है. 

सागर में मरीजों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी.

सागर में मरीजों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी. Photo Credit: हनी दुबे

ललितपुर एसपी कालो सिंह ने क्‍या कहा?

सागर एसपी अनुराग सुजानिया ने दावा किया था क‍ि जहरीली शराब यूपी के ललितपुर जिले से आई थी. इस दावे को ललितपुर एसपी कालो सिंह ने खारिज कर दिया है. उन्‍होंने कहा- ललितपुर में अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी नहीं है. 

सागर पुलिस की ओर से जहरीली शराब को लेकर यूपी कनेक्शन की जो जानकारी दी गई है, वह भ्रामक है. अगर, सागर पुलिस के पास ललितपुर से अवैध या जहरीली शराब आने से जुड़े कोई साक्ष्य हैं, तो उन्हें साझा किया जाए.

सागर शराब कांड: 'कमाने वाला ही नहीं रहा, अब बच्चों को कैसे पालूं?', पति की मौत; अपाहिज पत्नी का बुरा हाल

UP में सस्ती शराब, MP में 13 मौतें ! क्या बुंदेलखंड की 'बॉर्डर पार की शराब' बन रही है जानलेवा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagar News, Spurious Liquor Deaths, Sagar News Latest, Lalitpur News Today, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com