जब भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुकाबला होता है, तो बातें क्रिकेट मैच से बाहर निकलकर कहीं और पहुंच जाती हैं. ऐसी बातें, जिनके बारे में आप एक बार सोच भी नहीं सकते, लेकिन सोशल मीडिया बहुत ही रचनात्मक है, फैंस कहीं आगे हैं. एशियाड में शनिवार को स्वर्ण पदक की लड़ाई के लिए भारत के साथ हुए मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी के सस्ते में आउट होने के बाद उन्हें निशाना बनाया, तो भारतीय फैंस ने उन्हें खास अंदाज में निशाने पर ले लिया.
वैभव के आउट होने पर बेबी सेलिब्रेशन
दरअसल वैभव ने पारी शुरू होने साद मसूद के दूसरे ही ओवर में दो लगातार छक्के जड़े, तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को फैंस के चेहरे पीले पड़े गए. लग रहा था कि सूर्यवंशी आज पाकिस्तानी बॉलरों की जमकर सुतली खोल देंगे, लेकिन अगले ओवर की पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद सैम अय्यूब ने 'बेबी सेलिब्रेशन' किया. अयूब ने 'गोद में बच्चे को झुलाने' जैसा एक्ट कर वैभव को खास संदेश देने की कोशिश की, लेकिन सूर्यवंशी तो चले गए, लेकिन भारतीय फैंस ने इसे दिल पर ले लिया. और इसके बाद जब अय्यूब बाउंड्री पर फील्डिंग करने पहुंचे, तो दर्शकदीर्घा में बैठे भारतीय फैंस ने उन्हें खास अंदाज में निशाने पर लिया.
INSTANT KARMA HAS ENTERED THE CHAT!
— Anil Bansal (@dilseanilbansal) October 3, 2026
Saim Ayub got 15-year-old Vaibhav Sooryavanshi out…
Then came the celebration.
He made a “baby in the cradle” gesture, appearing to mock the teenage Indian opener after taking his wicket.
But cricket had a response ready.
The next… pic.twitter.com/92tjbTMnEH
'पानी चाहिए...पानी '
सैम अय्यूब के 'बेबी सेलिब्रिशन' पर वैभव ने तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन यह अंदाज भारतीयों के दिल पर लगा चुका था. इसके बाद जब भी सैम अयूब फील्डिंग के लिए बाउंड्री पर पहुंचे, तो भारतीयों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. और मुद्दा चुना राजनीतिक विषय पानी को. अब यह तो आप जानते ही हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर क्या चल रहा है. ब इस फैंस ने पानी शब्द को पकड़ते हुए अयूब पर जमकर और बार-बार निशाना साधा. जब भी अयूब फील्डिंग करने बाउंड्री के नजदीक पहुंचे, जो जोर-जोर से आवाजें गूंज उठीं: 'पानी चाहिए..पानी.' आप समझ सकते हैं कि यह सुनकर अयूब के दिल पर क्या बीत रही होगी.
Audience troll Saim Ayub 😂
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) October 3, 2026
- “Paani chahiye... Paani!” 💦
- “You will drop catches... we will stop the water” — from the 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗵𝘂 𝗥𝗶𝘃𝗲𝗿 🤣🔥 pic.twitter.com/nu7fHye0Xw
सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस इसके पूरे मजे ले रहे हैं
Ha Bhai ek ball chodoge yaha se ek balti pani hum chodenge pakka vada hai 😂😂😂
— Manoranjan Mandal (@manoranjandsrc) October 3, 2026
'तुम कैच छोड़ोगे,हम पानी छोड़ेंगे'
Saim Ayub is getting SLEDGED badly 😂🔥
— Mukku (@Cric_Mukku) October 3, 2026
- “Paani chahiye... Paani!” 💦
- “Tum catch chhodoge... hum paani chhodenge” — from the 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗵𝘂 𝗥𝗶𝘃𝗲𝗿 🤣 pic.twitter.com/Brt0qhbJYX
'सैम अय्यूब के लिए यहां और भी नारे इस्तेमाल हो रहे थे'
Saim Ayub is getting SLEDGED badly 😂🔥
— Mukku (@Cric_Mukku) October 3, 2026
- “Paani chahiye... Paani!” 💦
- “Tum catch chhodoge... hum paani chhodenge” — from the 𝗦𝗶𝗻𝗱𝗵𝘂 𝗥𝗶𝘃𝗲𝗿 🤣 pic.twitter.com/Brt0qhbJYX
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं